Saturday, May 17, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home कला संस्कृति

आपकी इन गलतियों से रूठ जाती हैं मां लक्ष्‍मी, नहीं मिलती आर्थिक उन्नति

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/01/22
in कला संस्कृति, धर्म दर्शन
आपकी इन गलतियों से रूठ जाती हैं मां लक्ष्‍मी, नहीं मिलती आर्थिक उन्नति

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जिस व्‍यक्ति पर मां लक्ष्‍मी की कृपा होती है उसे कभी धन दौलत की कमी नहीं होती, वहीं जब मां लक्ष्‍मी रूठ जाती हैं तो किस्‍मत भी हमसे रूठ जाती है। जब मां लक्ष्‍मी नाराज होकर घर से चली जाती हैं तो धनवान व्‍यक्ति को भी कंगाल बनते देर नहीं लगती।

मां लक्ष्मी की कृपा के बिना जीवन में आर्थिक उन्नति नहीं हो सकती और व्‍यक्ति के जीवन में ठहराव सा आ जाता है। मां लक्ष्मी को काफी चंचल स्‍वभाव का माना जाता है और वह किसी एक के पास बहुत दिन तक नहीं रुकती हैं। जिसके ऊपर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाती हैं उसके पास धन-दौलत की कमी नहीं रहती हैं। वहीं जब लक्ष्मी रूठ जाती हैं तो धनवान को भी कंगाल बनते समय नहीं लगता। शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया गया है जिसे करने से धन की देवी लक्ष्मी घर छोड़कर चली जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

घर में ऐसे न छोड़े जूठे बर्तन
प्रायः देखा जाता है कि घरों में लोग जूठे बर्तनों को फैलाकर रखते हैं। अधिकांश घरों में भोजन के बाद जूठे बर्तनों को उसी तरह छोड़ दिया जाता है। शास्त्रों में इसे अनुचित माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जिसका खामियाजा आर्थिक नुकसान के तौर पर भुगतना पड़ता है। भूलकर भी रात में बर्तनों को जूठा नहीं छोड़ना चाहिए। वास्‍तु के अनुसार ऐसे बर्तनों से नकारात्‍मक ऊर्जा उत्‍पन्‍न होती है। जूठे बर्तनों को कम से कम पानी से धोकर तो जरूर रखें।

इस दिशा में न रखें कूड़ा-कचरा
उत्तर दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर हैं। इस स्थान को मातृ स्थान माना जाता है। ऐसे में इस स्थान पर कूड़ा-कचरा और कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। अगर इस दिशा में बेकार की चीजें रखी जाती हैं तो धन कुबेर के साथ साथ मां लक्ष्मी भी नाराज होकर घर से चली जाती हैं। वास्‍तु के अनुसार इस दिशा में कोई जलस्रोत लगाना सबसे अच्‍छा माना जाता है।

रसोई गैस पर न रखें जूठे बर्तन
घर के किचन में लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में रसोई गैस पर खाली या जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। किचन में चूल्हे को हमेशा साफ रखना चाहिए, इससे घर में सुख-शांति एवम समृद्धि आती है। शास्त्रों के अनुसार चूल्हे पर खाली अथवा जूठे बर्तन छोड़ने से घर में दरिद्रता का वास होता है तथा जहां दरिद्रता रहती है वहां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है।

इस वक्‍त न करें झाड़ू-पोंछा
सूर्यास्त होते वक्त घर में झाड़ू-पोछा नहीं लगाना चाहिए। इस समय घर में झाड़ू लगाने से जीवन पर दुर्भाग्य का साया मंडराने लगता है। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती हैं। कहते हैं गोधूलि काल में भगवान की पूजा करनी चाहिए। भूलकर भी इस वक्‍त हाथ में झाड़ू न उठाएं।

ऐसे नहीं घिसना चाहिए चंदन
चंदन एक हाथ से नहीं घिसना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से नारायण दरिद्र बना देते हैं, साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। जिससे जीवन में निरन्तर धन की कमी का सामना करना पड़ता है। दोनों हाथों से चंदन घिसने के बाद किसी पात्र में रखें। इसके बाद देवी अथवा देवता को लगाएं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.