इन ग्रहों की महादशा है शनि दशा से भी अधिक कष्टकारी, मिलते हैं अशुभ फल

नई दिल्ली l ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों का जीवन में बहुत ज्यादा असर पड़ता है। ग्रहों के शुभ – अशुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ग्रहों के बारे में बताएंगे जिनकी महादशा सबसे अधिक कष्टकारी होती है। इन ग्रहों की महादशा लगने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

राहु- केतु की महादशा

ज्योतिष में राहु- केतु को पाप ग्रह माना जाता है। राहु- केतु की महादशा लगने पर व्यक्ति को अशुभ फल मिलने लगते हैं। राहु- केतु के अशुभ प्रभाव से जहां व्यक्ति को समस्याओं का सामना करना पड़ता है वहीं इन ग्रहों के शुभ प्रभावों से व्यक्ति रंक से राजा भी बन जाता है।
राहु के शुभ प्रभाव

  • कुंडली में राहु के शुभ होने पर मान- सम्मान में वृद्धि होती है।
  • धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगता है।

राहु के अशुभ प्रभाव

  • व्यक्ति के अंदर बुरी आदतें लगने लगती है।
  • धर्म के रास्ते को छोड़ व्यक्ति गलत रास्तों पर चलने लगता है।
  • राहु के अशुभ प्रभाव की वजह से व्यक्ति मांस- मदिरा का सेवन भी अधिक करने लगता है।
  • पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • राहु के अशुभ होने की वजह से कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है।
  • राहु को शुभ बनाने के उपाय

हनुमान जी की पूजा

  • अर्चना करने से राहु के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। नियमित हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भी कुंडली में राहु शुभ होने लगता है।
  • रविवार के दिन किसी भी भैरव मंदिर में तील का दीपक जलाएं।
  • दान- पुण्य करें।

साभार : हिन्दुस्तान.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *