Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में हथौड़े से वार करके तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, सिर को किया अलग

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/08/22
in अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, समाचार
न्यूयॉर्क में हथौड़े से वार करके तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, सिर को किया अलग
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

घृणा अपराध के संभावित मामले में अज्ञात व्यक्तियों ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को हथौड़े से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. ‘सीबीएसन्यूज डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘सर्विलांस वीडियो’ में दिखा है कि एक व्यक्ति मंगलवार को गांधी की प्रतिमा पर हथौड़े से वार कर उसका सिर तोड़कर गिरा देता है. कुछ मिनट बाद, छह लोगों का एक समूह बारी बारी से प्रतिमा को हथौड़े से मारकर गिरा देता है.

लिखा गया आपत्तिजनक शब्द
साउथ रिचमंड हिल स्थित श्री तुलसी मंदिर के संस्थापक लखराम महाराज के हवाले से कहा गया, उन्हें (हमलावरों को) इस तरह हमारे पीछे आते देखना बहुत दुखद है. महाराज को बुधवार को सुबह जब घटना का पता चला तब तक गांधी की प्रतिमा मलबे में बदल गई थी. मंदिर के सामने और कुछ अन्य जगहों पर स्प्रे पेंट से ‘कुत्ते’ भी लिखा गया था.

जांच अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते पहले गांधी की वही प्रतिमा तोड़ी गई थी. एसेंबली सदस्य जेनिफर राजकुमार ने खबर में कहा, गांधी की प्रतिमा को तोड़ा जाना, वास्तव में हमारी सभी मान्यताओं के खिलाफ है और यह समुदाय के लिए बहुत परेशान करने वाली हरकत है.

खबरों में कहा गया है कि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग संभावित घृणा अपराधों के रूप में दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है. महाराज ने कहा कि समुदाय के कई लोग अब मंदिर जाने से डर रहे हैं. खबर में महाराज के हवाले से कहा गया, मैं मंदिर आने वाले लोगों के समक्ष यह नहीं जता सकता कि मैं चिंतित हूं क्योंकि अगर उनके सामने मैं चिंता जताऊं तो वे कैसे मजबूत होंगे? खबर में कहा गया है कि मंदिर के अधिकारी गांधी की प्रतिमा के बदले दूसरी प्रतिमा भी नहीं लगा सकते क्योंकि यह हस्तनिर्मित थी और इसकी कीमत लगभग 4,000 अमेरिकी डॉलर थी.

महाराज ने कहा, मैं बस यह जानना चाहता हूं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? अमेरिका में गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त या विरूपित करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इस साल फरवरी में मैनहट्टन के यूनियन स्क्वायर में गांधी की आठ फुट ऊंची प्रतिमा को कुछ लोगों ने विरूपित कर दिया था. खालिस्तान समर्थकों ने दिसंबर 2020 में वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने लगी गांधी की प्रतिमा को विरूपित किया था.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .