Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट को मिली उत्तराखंड बीजेपी की कमान, मदन कौशिक हटाए गए

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/07/22
in उत्तराखंड, देहरादून
महेंद्र भट्ट को मिली उत्तराखंड बीजेपी की कमान, मदन कौशिक हटाए गए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : उत्तराखंड में बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. मदन कौशिक की जगह अब प्रदेश की कमान महेंद्र भट्ट के हाथ में होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी कर दिया है.

बदरीनाथ से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश के बाद आज उत्तराखंड के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जारी किया गया. इससे पहले मदन कौशिक और उनके बाद राजपुर विधायक खजान दास के साथ महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे के बाद उत्तराखंड में बीजेपी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खबर तेज़ हो गई थी. बताया जा रहा है कि मदन कौशिक को राज्य सरकार में जगह मिल सकती है.

केंद्र में शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा में गढ़वाल से ब्राह्मण चेहरे को अध्यक्ष बनाने के लिए कवायद तेज कर दी, जिसके बाद आज महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उत्तराखंड के राजनैतिक परिपेक्ष्य में अकसर देखा गया है कि ब्राह्मण-ठाकुर समीकरण को देखते हुए पार्टी फैसला लेती है. महेंद्र भट्ट बदरीनाथ सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए भी महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान सौपी है.

कौन हैं बीजेपी के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट?

महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा सीट से 2022 में चुनाव हार गए थे. 50 वर्षीय भट्ट ने 1991 से अपना राजनैतिक जीवन की शुरआत की थी. उन्होंने 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री और विभाग संगठन मंत्री के पद पर काम किया. 2002 में उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तरांचल) बनने के बाद उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.

उन्होंने 32 साल की उम्र में पहली बार नंदप्रयाग सीट से चुनाव लड़ा और 2002 से 2007 तक विधायक रहे. भट्ट 2007 से 2014 तक उत्तराखंड बीजेपी संगठन के कई पदों पर रहे. 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने. इसके इलावा महेंद्र भट्ट रामजन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में 5 दिन पौड़ी जेल में रहे.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .