Sunday, May 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

Frontier Desk by Frontier Desk
28/08/24
in देहरादून
महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला ढौडियाल थापा के नेतृत्व मेें प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ रूद्रपुर में पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में सैकडों महिलाओं ने एस्लेहाल में राज्य व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन करते हुए राज्य व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जंगलराज चल रहा है और राज्य सरकार के इशारे पर जिस तरह रूद्रपुर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश महिला अध्यक्ष के साथ मारपीट की गई वह किसी से छुपा नही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार व पुलिस का यही रवैया रहा तो महिला कांग्रेस पूरे राज्य में आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा ’’बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’’ के अपने स्लोगन की खिल्लियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा आंखिर महिलाओं को न्याय कब मिलेगा।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला जी और उनकी साथी आज भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस से जूझती हुई।@KaranMahara_INC @JyotiRautela11 @RahulGandhi @INCIndia pic.twitter.com/q0fqvhaUKi

— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) August 27, 2024

उर्मिला ढौडियाल थापा ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की जिस तरह बलात्कार के बाद निर्मम हत्या की गई आज तक वीआईपी की गिरफ्तारी नही हो पाई। जनपद उत्तरकाशी का 22 वर्षीय युवा केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था। घर लौटते समय लक्ष्मण झूला पुलिस उसे चोरी के आरोप में गिरफतार कर कोतवाली ले गई। उसके बाद आज तक केदार भण्डारी का कोई भी अता-पता नही चल पाया और ना ही आज तक उसकी गुमशुदीगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अपने पुत्र केदार भण्डारी को न्याय दिलाये जाने हेतु उनके माता पिता जैसे ही देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठे उसी वक्त पुलिस उनको जबरन उठाने का प्रयास करने लगी। उन्होंने कहा कि केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था परन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा उसके साथ इस तरह का कृत्य किया गया जो माफी के लायक नही था।

देहरादून आईएसबीटी में महिला के साथ बलात्कार, हरिद्वार में दलिस महिला के साथ बलात्कार, रूद्रपुर में नर्स के साथ बलात्कार के बाद हत्या जैसी कई जघन्य घटनायें हुई हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंखिर पुलिस किसके इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस लगातार इन गंभीर मामलों में सीबीआई से जॉच करवाये जाने की मांग करती रही परन्तु आज तक उन परिवारोें को न्याय नही मिल पाया है।

इसका जबाव राज्य की जनता को कब मिलेगा? उन्होंने कहा कि लगातार राज्य में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनायें हो रही है। परन्तु भाजपा की महिलायें क्यों चुप हैं? इसका जबाव भी भाजपा को राज्य की जनता को देना चािहए। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने महिला अध्यक्ष पर हुए लाठी चार्ज की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह राज्य आन्दोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वह किसी से छुपी नही है आन्दोलन मेें बढचड़कर भाग लेकर महिलाओं ने राज्य के विकास का जो सपना देखा था वह मात्र सपना बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि क्या महिलाओं ने यही दिन देखने के लिए राज्य की लड़ाई लडी थी। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलेआम जिस तरह का बयान दिया गया वह राज्य को शर्मशार करने वाला है। परन्तु अभीतक सरकार ने कोई कार्यवाही नही की है। इससे साफ है कि पुलिस राज्य सरकार के इशारे पर काम कर रही है।

इस अवसर पर महामनगर महिला अध्यक्ष उर्मिला ढौढियाल थापा, प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, पायल बहल, चन्द्रकला नेगी, पूरन सिंह, अन्शुल त्यागी, अनुराधा तिवाड़ी, सुशीला शर्मा, निधि नेगी, रेखा ढींगरा, शशिबाला, मालती देवी, इमराना, अमृता कौशल, अनितादास, रश्मिी देवराडी, कौशल्या, सीमा, रामप्यारी आदि उपस्थिति रही।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .