Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

महिला कांग्रेस ने निकाली सरकार की शव यात्रा

Frontier Desk by Frontier Desk
09/01/24
in देहरादून
महिला कांग्रेस ने निकाली सरकार की शव यात्रा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में वीआईपी के रूप संलिप्त नेता पर कार्यवााही की मांग
  • बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ जैसे खोखले नारे देकर महिलाओं का अपमान कर रही सरकारः थापा

देहरादून। अंकिता भण्डारी के परिजनों की और से अंकिता हत्याकाण्ड में वीआईपी के रूप संलिप्त नेता का नाम उजागर किया गया है, मगर अभीतक भाजपा की सरकार ने कोई भी कार्यवााही नही की है, के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा उर्मिला ढौढियाल थापा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकत्रियों ने कांग्रेस भवन से एस्लेहाल तक भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली गई।

शवयात्रा के बाद भाजपा का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर थापा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में जनपद पौडी गढ़वाल के तहत यमकेश्वर ब्लाक में घटित अंकिता हत्याकाण्ड के जधन्य अपराध की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है। राज्य सरकार ने आजतक कोई भी ठोस कार्यवाही नही की है जिससे महिलायें उद्वेेलित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ जैसे खोखले नारे देकर महिलाओं का अपमान किया है जिसे महिलायें सहन नही करेंगी।

थापा ने कहा कि भाजपा नेता के पुत्र का रिसॉर्ट होने के चलते राज्य सरकार द्वारा शुरूआत से ही इस जघन्य अपराध की घटना पर पर्दा डालने का काम किया गया। सरकार के दबाव में पहले राजस्व पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली की गई तथा इसके उपरान्त रेगुलर पुलिस द्वारा लापता हुई युवती की चार दिन तक भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

कानून की नजर में जब कभी भी ऐेसी घटना होती है तो उस स्थान को सील कर दिया जाता है परन्तु रात के अंधेरे में रिसार्ट पर बुल्डोजर चलाकर सबूतों को नष्ट करने का काम किया गया। जिस वीआईपी के नाम पर अंकिता हत्याका.ड को अंजाम दिया गया पीडिता के पिता द्वारा अपने पत्र में उस वीआईपी के नाम का उल्लेख करने के बावजूद उसके नाम का भी खुलासा करने में सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन कतरा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर अध्यक्ष महिला उर्मिला थापा, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, चन्द्रकला नेगी, संगीता, सुशीला शर्मा, रेखा ढिंगरा, निधि नेगी, अनुराधा तिवाडी, गुड्डी देवी, उषा नेगी, अनीता दास, संगीता शर्मा, राजकुमारी, मनीष नागपाल, पूरन सिह रावत, मुकेश, संगीता, कौशल्या वर्मा, अंजु, देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .