Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कृषि मंत्री ने मखाना की खेती व सिंघाड़ा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Frontier Desk by Frontier Desk
06/02/25
in देहरादून
कृषि मंत्री ने मखाना की खेती व सिंघाड़ा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी बैठक लेते हुए।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाउस आफ हिमालया के उत्पादों को बढ़ावा देने के संबंध में समीक्षा बैठक की। प्रदेश के ब्रांड, हाउस ऑफ हिमालया की ब्रांडिंग इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी, आज देश ही नहीं विदेशों में भी इसके उत्पादों की मांग हो रही है।

उत्पादन तथा इसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आज सहकारिता, ग्राम्य विकास तथा कृषि विभाग की सम्मिलित बैठक की गई, जिसमें शीघ्र ही राज्य के प्रमुख स्थानों तथा पर्यटक स्थलों, जहां पर्यटक ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं वहां हाउस ऑफ हिमालया के स्टोर रूम खोले जाएंगे। मंत्री ने हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे सरोवरों में मखाना की खेती को बढ़ावा देने तथा सिंघाड़ा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आज देहरादून में ग्राम्य विकास, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर “हाउस ऑफ़ हिमालयास” ब्रांड के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार की गई कार्ययोजना एवं योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
बैठक में उत्पादों के क्रय, विक्रय, पैकेजिंग, मार्केटिंग से संबंधित विषयों पर चर्चा की… pic.twitter.com/81z4ojCKeS

— Ganesh Joshi (@ganeshjoshibjp) February 6, 2025

मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में सिंघाड़े तथा मखाने की खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने प्रदेश में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने पर भी जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के 93 ऑर्चर्ड (गार्डन) में भी फूलों की खेती की जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि विदेशों में हार्टी टूरिज्म बहुत ज्यादा प्रचलित है, इसी तरह उत्तराखंड राज्य में भी हार्टी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि हाउस आफ हिमालया को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जनपदवार प्लानिंग की जाए तथा हाउस आफ हिमालय की बेहतर ब्रांडिंग की जाए। मंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रदेश में गुणवत्ता तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास करें उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंडुआ और झंगोरा की गुणवत्ता देश में सबसे बेहतर आंकी गई है।

उन्होंने कहा कि मिलेट्स रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ हैदराबाद द्वारा उत्तराखंड के मंडुआ और झंगोरा की गुणवत्ता को सबसे बेहतर आंका गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी बंजर जमीनों की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।  इस अवसर पर बैठक में सचिन ग्राम्य विकास राधिका झा, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सहकारिता सोनिका, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .