Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

मच्छी बाजार में युवती का गला रेतने वाला गिरफ्तार

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
02/02/26
in अपराध संसार, देहरादून
मच्छी बाजार में युवती का गला रेतने वाला गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक के बाद एक आपराधिक घटना हो रही है, पुलिस के सुरक्षा के दावों के बीच अपराधी खुलेआम लॉ एंड आर्डर को चुनौती देते हुए बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। राजधानी देहरादून के व्यस्तम क्षेत्र मच्छी बाजार में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम घटा जहां एक युवक द्वारा एक युवती के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।आरोप 2-3 दिन से युवती का पीछा कर रहा था, जिसके खिलाफ युवती द्वारा खुडबुड़ा पुलिस चौकी में शिकायत की थी।

आज सोमवार सुबह घण्टाघर के मच्छी बाज़ार निवासी गुंजन उर्फ गुन्नु श्रीवास्तव(23) नाम की युवती अपने घर से बाहर निकली थी, जैसे ही वह घर से बाहर आई तो युवक ने अपने पास रखे धारदार हथियार से युवती पर वार कर दिया। हथियार के वार से युवती के गले मे गहरा घाव लग गया और वह खून में लतपथ सड़क पर गिर गयी। युवती को आसपास के लोगो द्वारा तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुँचे। पुलिस द्वारा घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच शुरू की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार(27) निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि युवक लगातार 3 से 4 दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। युवती द्वारा युवक के खिलाफ खुडबुड़ा चौकी में शिकायत दी थी व युवक से खुद को खतरा बताया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाए है, खास तौर पर युवतियो की सुरक्षा के प्रति पुलिस की लापरवाही पर लोग आक्रोशित है।

वहीं इस घटना में युवती व इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया में लगातार सर्कुलेट हो रहे है, जिस पर युवती के परिजनों तथा क्षेत्र के लोगो द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है व पुलिस से उन लोगोके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

दून पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि घटना से सम्बन्धित फोटो/वीडियो को प्रचारित/प्रसारित कर किसी की भावनाओं को आहत न करें, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भावनाओं को आहत करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के लिये उक्त फोटो/वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .