Monday, May 26, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

गर्लफ्रेंड को चीट कर दूसरी लड़की को बांधने वाला था मंगलसूत्र, हुआ कुछ ऐसा कि नहीं ला पाया बारात

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
03/05/22
in अपराध संसार, राज्य
गर्लफ्रेंड को चीट कर दूसरी लड़की को बांधने वाला था मंगलसूत्र, हुआ कुछ ऐसा कि नहीं ला पाया बारात

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ग्वालियर l गर्लफ्रेंड को चीट कर दूसरी लड़की से शादी करने जा रहे दूल्हे की सच्चाई ऐन वक्त पर सामने आ गई जिससे एक लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। वहीं दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड ने भी प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करा दी है जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला ग्वालियर का है जहां 2 मई को दुष्कर्मी दूल्हा बारात लेकर आने वाला था लेकिन इससे पहले ही दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की खबर उस तक पहुंच गई जिसके कारण वो बारात लेकर नहीं आया और शादी के चंद घंटों पहले ही लड़की वालों ने भी सच्चाई का पता चलने के बाद शादी कैंसिल कर दी।

दुष्कर्मी दूल्हा नहीं लाया बारात
ग्वालियर में झांसी रोड स्थित जीवाजी क्लब मैरिज गार्डन में 2 मई को राजस्थान के धौलपुर से हिमांशु रावत की बारात आने वाली थी। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं और दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार कर रहा था। लेकिन जब तय वक्त के काफी देर बाद भी बारात नहीं आई तो लड़की वालों ने दूल्हे के परिजन को फोन लगाया तो पता चला कि बारात नहीं आने वाली है। साथ ही इस बात का भी पता चला कि जिस लड़के के साथ वो अपनी बेटी की शादी करने वाले थे वो एक लड़की को धोखा दे रहा था और उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी कैंसिल की और आरोपी दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

गर्लफ्रेंड को चीट कर दूसरी लड़की से कर रहा था शादी
राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला हिमांशु रावत व्यसायी है। उसकी हरियाणा के गुरुग्राम में शिवानी होम हेल्थ केयर के नाम से सर्जिकल आइटम की कंपनी है। ग्वालियर में पढ़ाई के दौरान आरोपी हिमांशु रावत की पहचान शिवपुरी करैरा निवासी शिवानी (बदला हुआ नाम) से हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और शादी का झांसा देकर हिमांशु ने कई बार शिवानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिवानी ने बताया कि वो और हिमांशु बीते चार साल से लिव इन में रह रहे हैं और कई बार इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने। बीते दिनों उसे पता चला कि हिमांशु उसे धोखा देकर 2 मई को दूसरी लड़की से ग्वालियर में शादी कर रहा है। जिसके बाद तुरंत शिवानी थाने पहुंची और आरोपी हिमांशु के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। शादी के दिन ही शिकायत दर्ज होने की जानकारी जब आरोपी हिमांशु को लगी तो वो बारात लेकर ग्वालियर नहीं आया। अब लड़की पक्ष ने भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.