Saturday, May 31, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

मनोज झा ने खोली पाकिस्तान की पोल, बोले- आतंकवाद की फैक्ट्री है पड़ोसी मुल्क

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/05/25
in राजनीति, राष्ट्रीय, समाचार
मनोज झा ने खोली पाकिस्तान की पोल, बोले- आतंकवाद की फैक्ट्री है पड़ोसी मुल्क
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। सात अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह भी इन शिष्टमंडलों में शामिल हैं। दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को बेनकाब करने के लिए ये प्रतिनिमंडल विदेश में अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में संजय झा के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया पहुंचा है।  यहां सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जेडीयू सांसद संजय झा ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। साथ ही उसे ‘आतंकवाद की फैक्ट्री’ करार दिया।

कोरिया गणराज्य की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय से वार्ता करते हुए संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंक से निपटने के लिए नया नियम बनाया है। उन्होंने कहा कि अब भारत का रुख जैसे को तैसा वाला है। भारत के सभी दल एक साथ कह रहे हैं कि यह नया भारत है…अगर आप हमें मारेंगे, तो हम आपको वापस मारेंगे।

पाकिस्तान के मंसूबे हुए फेल

इस दौरान संजय झा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी ढांचे पर इतनी सटीकता से हमला किया गया कि पाकिस्तान की तरफ एक भी नागरिक नहीं मारा गया। वहीं आतंकवाद के प्रति अपना समर्थन जताते हुए पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए भारत पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमारे नागरिकों, मंदिरों और गुरुद्वारों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हुए।

आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का रुख बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने अब अपना मन बना लिया है कि हम न केवल आतंकवादियों बल्कि आतंकवाद को पोषित और वित्तपोषित करने वालों को भी खत्म कर देंगे। पाकिस्तान में कोई फैक्ट्री नहीं है, वहां केवल आतंकवाद की फैक्ट्री है।

आतंक से लड़ाई में पूरा भारत एक साथ

संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीय राजनीतिक दलों के बीच एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी समस्या खासतौर पर आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एक साथ है। भारतीय प्रवासियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप भारत के सभी क्षेत्रों से बहुदलीय प्रतिनिधियों को देख सकते हैं। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद हैं, लेकिन हम सभी एक ही संकल्प के साथ एक साथ आए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में कैसे 26 लोग मारे गए।

पाकिस्तान ऐसी आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। प्रधानमंत्री और पूरे देश ने कहा कि अब बहुत हो गया। हमारी सरकार ने फैसला किया कि सात प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में जाएंगे ताकि दुनिया को यह संदेश जाए कि सभी भारतीय एक साथ हैं और सभी दल वैचारिक मतभेदों से परे आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.