Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home कुमायूं

चमोली में भारी तबाही, 35 मकानों को भारी नुकसान

Frontier Desk by Frontier Desk
18/09/25
in कुमायूं, देहरादून
चमोली में भारी तबाही, 35 मकानों को भारी नुकसान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • 15 लोग लापता, सैकड़ों परिवार दहशत में
  • नन्दानगर के चार गांवों में हा-हाकार, गाय भैंसें बही

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के जनपद चमोली की नगर पंचायत नन्दानगर में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ से आए पानी और मलबे ने क्षेत्र के चार गांवों में भारी तबाही मचाई है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार यहां 35 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है तथा 15 से अधिक लोग लापता है। जबकि बचाव व राहत का काम करते हुए दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 20 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान कई गौशालाएं तथा गायकृभैंसों के भी बह जाने की बात कही गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 10.30 से 11 बजे आई इस आपदा ने घुर्मा, कुतरी, लागाफालू, शेरापूरा और सरपानी को अपनी जद में ले लिया। बताया गया है कि घुर्मा और कुंतरीलगाफालू में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

कुंतरी में जहां सात घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं वहीं 7 से 8 लोग लापता बताए गए हैं जबकि घुर्मा में पांच घर तबाह हो गए और दो लोग लापता है। सेरापुर और सरपानी में भी भारी नुकसान होने की खबरें हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार सुबह ही प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि बचाव व राहत के काम को तेजी से किया जाए। तथा प्रभावितों को हर संभव मदद की जाए। मोक्ष नदी इस वक्त उफान पर है तथा कई जगह सड़के भी टूट गई है जिससे बचाव व राहत कार्य में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने कहा कि 15 लापता लोगों की तलाश की जा रही है तथा बेघर लोगों के रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने आज सुबह मसूरी क्षेत्र में आई आपदा का धरातल पर जाकर निरीक्षण किया तथा इसके बाद सचिवालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। उनका कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, प्रशासन की टीमें काम कर रही है। आज शाम तक सड़क मार्ग को दुरस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदाओं पर कोई नियंत्रण नहीं हो सकता। चमोली में जहां भी भीषण आपदा आई है वहां कोई अनियोजित विकास कार्य नहीं हुआ है फिर भी आपदा की मार झेलनी पड़ रही है हम प्रभावितों के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .