छत्तीसगढ़ : MBBS डॉक्टर दीपांकर साहू के खिलाफ आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने रेप का मामला दर्ज कराया, 2 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

मनोज रौतेला की रिपोर्ट:
रायपुर/दिल्ली : राजधानी रायपुर में डॉक्टर के खिलाफ आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने रेप का मामला दर्ज कराया है. के डीडी नगर थाना में MBBS डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया गया है। अंबिकापुर की रहने वाली आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने MBBS डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।

मामला राज्य का सबसे बड़े हॉस्पिटल से जुड़ा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ MBBS PG डॉक्टर दीपांकर साहू के खिलाफ डीडी नगर थाना पुलिस में पीड़ित महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है. उसने बताया कि वह रायपुर के डीडी नगर सेक्टर 2 में किराए का मकान में रहती है और पिछले 2 सालों से आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक शोषण कर रहा है।

महिला ने आरोपी डॉक्टर से जब शादी करने की बात की तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडित महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो जांच में सभी बाते सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओ में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर मेकाहारा के कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के बाद निमोरा स्थित क्वांरटाइन सेंटर में 14 दिन की अवधि व्यतीत कर रहा है. मामले की आगे पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *