Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

12 करोड़ की एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़

Frontier Desk by Frontier Desk
15/07/25
in अपराध संसार, देहरादून
12 करोड़ की एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सरगना कुनाल कोहली गिरफ्तार
मुर्गी फार्म की आड़ में बना रहा था ड्रग्स, नेपाल तक फैला है नेटवर्क

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और तीन जिलों की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करोड़ों की एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड कुनाल राम कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया है। नानकमत्ता क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैमिकल, पाउडर और तैयार एमडीएमए बरामद की गई है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF/पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
करोड़ों की MDMA ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश उत्तराखण्ड से नेपाल और मुंबई तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित कैमिकल्स की बड़ी खेप बरामद
DGP महोदय द्वारा पुलिस टीम को ₹ 1 लाख की धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा pic.twitter.com/CA6hkZ5TgR

— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 15, 2025

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मंगलवार को बताया कि गिरोह की गतिविधियां उत्तराखंड से लेकर नेपाल और महाराष्ट्र तक फैली हुई थीं। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (।छज्थ्) और स्थानीय पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई में इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 126 लीटर कैमिकल, 28 किलो पाउडर और 7.41 ग्राम एमडीएमए बरामद किया।

मुर्गी फार्म की आड़ में बना रहा था ड्रग्स

पिथौरागढ़ जिले के थल थाना क्षेत्र में आरोपी कुनाल कोहली ने मुर्गी फार्म की आड़ में एमडीएमए तैयार करने की अवैध फैक्ट्री लगा रखी थी। कैमिकल और उपकरणों की आपूर्ति बनारस, गाजियाबाद और ठाणे से की जा रही थी। गिरोह के सदस्य तैयार माल को मुंबई सहित विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह मुम्बई क्राइम ब्रांच को लंबे समय से वांछित चल रहा था।

ठाणे से खुला नेटवर्क का राज

एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि 31 मई को ठाणे में दो लोगों को 11 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उन्होंने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में फैक्ट्री की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने 26 जून को वहां छापा मारा और कैमिकल बरामद किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

नेपाल भागे आरोपी, फिर लौटकर दबोचे गए

जांच में सामने आया कि गिरोह के सरगना कुनाल कोहली, मोनू गुप्ता, भीम यादव, अमन कोहली और राहुल पहले नेपाल भाग गए थे। चम्पावत पुलिस ने जुलाई में राहुल की पत्नी ईशा को 5.6 किलो एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया, जो राहुल द्वारा तैयार की गई थी। इसके बाद एक-एक कर आरोपी पकड़े गए।

गैंडाखाली में बनती थी ड्रग्स, पकड़े जाने पर हटाई फैक्ट्री

आरोपियों ने कबूला कि गैंडाखाली (टनकपुर) में पहले ड्रग्स फैक्ट्री चलाई गई थी, लेकिन साथी बल्ली राम गुप्ता की मुंबई में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पिथौरागढ़ शिफ्ट कर दी। फार्म हाउस में एकांत जगह पर ड्रग्स तैयार कर मुंबई भेजा जाता था।

माल बेचने नहीं मिला खरीदार, नेपाल भागे आरोपी

ड्रग्स का स्टॉक जब तैयार हो गया और खरीदार नहीं मिला तो कुनाल व साथी नेपाल भाग गए। चम्पावत में पुलिस ने जब कुनाल के साथी राहुल को गिरफ्तार किया, तब कुनाल बचा हुआ कैमिकल डैम में फेंकने नानकमत्ता आया, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस को इनाम, नेपाल पुलिस का सहयोग

डीजीपी दीपम सेठ ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस पूरे अभियान में नेपाल पुलिस और एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो का भी सहयोग रहा। तकनीकी और मैनुअल सूचनाएं साझा की जाती रहीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .