Sunday, August 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home हरिद्वार

सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं : बाबा रामदेव

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
15/08/26
in हरिद्वार
सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं : बाबा रामदेव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने जेन-जी आंदोलन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। छोटे छोटे स्कूल कॉलेजों से बच्चे निकल रहे हैं। वहां टीचर, किताब, लाइट, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि जहां सब कुछ है, वहां पढ़ाई में नकल हो जाती है, पेपर लीक हो जाता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था और सरकारी भर्ती प्रकियाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बिजली, शिक्षकों की कमी, सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में घोटाला समेत तमाम मुद्दों को उठाया। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। बच्चे कह रहे कि हमारे यहां टीचर नहीं है, लाइट नहीं है, पानी नहीं है, शौचालय नहीं है।

उन्होंने कहा कि कहीं नकल हो जाती है, कहीं पेपर लीक हो जाता है तो कहीं सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99 प्रतिशत घोटाला होता है। उन्होंने चेतावानी देते हुए कहा कि सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में घपला भी बहुत है। बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के दौरान 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है। अपने जातिए वर्गए समुदाय और विचार के लोगों को नौकरी देते हैं और बाकियों को धक्का मार देते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब अपमानजनक और लोकतंत्र के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ हम सत्यमेव जयते की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ पहले से तय करके लाखों करोड़ों रुपए लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं। यदि देश में आंदोलन ही चलते रहे तोए यह देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि अब सरकारी नौकरियों में 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये लेकर भर्ती का खेल चल रहा है।

स्वामी रामदेव ने कहा कि अभी भी समय है, सुधर जाओ। नहीं तो देश में और भी ज्यादा आंदोलन हो सकते हैं। उन्होंने कहा वैसे तो आंदोलन के नाम पर वह अराजकता का समर्थन और उसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि देश में घपला भी बहुत है। उन्होंने कहा कि ये घपले ठीक कर लोए कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करने पड़े। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत और घृणा का ऐसा माहौल बन गया है कि देश की संसद में पक्ष और विपक्ष पाकिस्तान और हिंदुस्तान की तरह एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .