Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

इन राज्यों में भी तबाही मचाएगा मिचौंग, 80 साल में नहीं हुई ऐसी बारिश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
04/12/23
in राज्य, राष्ट्रीय
इन राज्यों में भी तबाही मचाएगा मिचौंग, 80 साल में नहीं हुई ऐसी बारिश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : मिचौंग चक्रवात का असर दक्षिण ही नहीं उत्तर भारत तक नजर आ रहा है। दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक मिचौंग चक्रवात चेन्नई से 100 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर में है। यह उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। पिछले 6 घंटे में यह चक्रवात 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा था। तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से 5 दिसंबर को स्कूल और ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। चेन्नई में इतनी ज्यादा बारिश हुई की कारें पानी में तैरती नजर आईं। सड़कों पर मगरमच्छ निकल पड़े।

टूट गया 80 साल का रिकॉर्ड

तमिलनाडु के मंत्री केएन नेहरू का कहना है कि चेन्नई में पिछळे 80 सालों में इस तरह की चक्रवाती बारिश नहीं हुई। भारी बारिश की वजह से चेन्नई में बिजली और पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। तमिलनाडु में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई जगहों पर जलजमाव की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लोगों को निकालने में जुटी हैं। तमिलनाडु में बेसिन ब्रिज और व्यासरपाडी के बीच पुल पर आवाजाही रोक दी गई है।

कहां मचाएगा तबाही

बता दें कि इस चक्रवात का नाम म्यांमार ने दिया है। 2023 में यह हिंद महासागर से उठने वाला छठा तूफान है। मौसम विभाग का कहना है कि यह 5 दिसंबर को नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु और पुदुचेरी में तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर को ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश हो रही है। इन दोनों ही राज्यों के करीब 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।  मौसम के जानकारों का कहना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन की वजह से इतने चक्रवात आने लगे हैं। अरब सागर का तापमान 1.4 डिग्री तक बढ़ जाता है। इस साल सबसे ताकतवर तूफान मोचा था। ग्रीनहाउस गैसों की गर्मी ज्यादातर समंदर ही सोखते हैं। ऐसे में हर साल महासागरों का तापमान बढ़ रहा है।

चेन्नई की सड़कों पर दिखा मगरमच्छ

चेन्नई में मूसलाधार बारिश के बीच बाढ़ जैसी स्थिति है। इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ रिहाइशी इलाके में टहल रहा है। इसे चेन्नई के पेरुंगालाथुर इलाके में देखा गया। वह सड़क से होकर झाड़ियों की तरफ जा रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कई इलाकों में मछली, सांप और मगरमच्छ देखे गए हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .