Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे से सियासत मे मचा कोहराम!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
14/01/24
in राष्ट्रीय, समाचार
मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे से सियासत मे मचा कोहराम!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा द्वारा पार्टी से इस्तीफा दिए जाने पर रविवार को आरोप लगाया कि त्यागपत्र की घोषणा का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किया गया है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी को बताया ‘कसूरवार’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि गत शुक्रवार को ही उनकी देवड़ा के साथ फोन पर बातचीत हुई थी और वह पार्टी नेता राहुल गांधी से मिलना चाहते थे क्योंकि वह अपनी पूर्व की लोकसभा सीट (दक्षिण मुंबई) को लेकर चिंतित थे। दक्षिण मुंबई से फिलहाल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अरविंद सावंत सांसद हैं। रमेश ने आरोप लगाया, ‘मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा का समय स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किया गया है।’

जब देवड़ा ने जयराम रमेश को किया था फोन

रमेश ने कहा, ‘देवड़ा ने शुक्रवार सुबह 8:52 बजे मुझे मैसेज किया और फिर उसी दिन दोपहर 2:47 बजे मैंने जवाब दिया और पूछा कि ‘क्या आप पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं?’ फिर 2:48 बजे उन्होंने एक संदेश भेजा कि क्या आपसे बात हो सकती है? मैंने उनसे कहा कि आपको कॉल करूंगा और फिर उसी दिन मैंने 3:40 बजे उनसे बात की।’

राहुल गांधी से मिलना चाहते थे मिलिंद देवड़ा

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया, ‘उन्होंने (देवड़ा) मुझसे कहा कि उन्हें चिंता है कि यह सीट (दक्षिण मुंबई) शिवसेना (यूबीटी) की सीट है, वह राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं और उन्हें सीट के बारे में बताना चाहते हैं। वह चाहते थे मैं भी इस बारे में राहुल गांधी से बात करूं।’ रमेश ने देवड़ा पर कटाक्ष करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मैं मुरली देवड़ा (मिलिंद के दिवंगत पिता) के साथ अपने लंबे वर्षों के जुड़ाव को बड़े ही सुखद तरीके से याद करता हूं। सभी राजनीतिक दलों में उनके करीबी दोस्त थे, लेकिन वह एक धुर कांग्रेसी थे, जो हर मुश्किल परिस्थिति में हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे। तथास्तु!’

पूर्व सांसद ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका

दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य देवड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।’

शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं देवड़ा

राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि देवड़ा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। देवड़ा को हाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के दावे को लेकर असहमति व्यक्त की थी। अविभाजित शिवसेना के अरविंद सावंत ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में देवड़ा को हराया था। सावंत अब ठाकरे गुट में शामिल हैं। देवड़ा एक समय कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भी थे। वह पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .