Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

सिंगरौली में मिला लाखों टन सोने का भंडार, जिले का यह दूसरा बड़ा स्वर्ण भंडार, सीधी जिले के करीब है

जीआईसी के सर्वे में चितरंगी के सिल्फोरी और सिधारी इलाके में 7.29 मिलियन स्वर्ण भंडार होने की हुई पुष्टि।

Frontier Desk by Frontier Desk
19/07/20
in राष्ट्रीय
सिंगरौली में मिला लाखों टन सोने का भंडार, जिले का यह दूसरा बड़ा स्वर्ण भंडार, सीधी जिले के करीब है

सांकेतिक फोटोः साभार गूगल

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आनंद अकेला की खास रिपोर्ट
सिंगरौली। देशभर में ऊर्जाधानी के रूप में मशहूर सिंगरौली जिला अब ब्लैक डायमंड के साथ सोना भी उगलेगा। सोने के भंडार मिलने की वजह से जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होगा। जीएसआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिंगरौली में सोने का भंडार है। यहां जमीन के अंदर 7.29 मिलियन टन सोने के अयस्क हैं। कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद एमपी सरकार जल्द ही इस सोने के भंडार की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। इस खबर के बाद जिले के लोगों में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि अभी तक सिंगरौली देश भर में बिजली और कोयला उत्पादन के लिए पहचाना जाता है। अब चमकदार सोने के उत्पादन में भी देश भर में अपना नाम बनाने जा रहा हैं। जीएसआई ने इसे लेकर सिंगरौली जिले में सर्वे किया था। सर्वे में पाया है कि चितरंगी के ही सिल्फोरी और सिधारी इलाके में स्वर्ण भंडार मौजूद है।


सिंगरौली जिले में सोने की दो खदानें स्थापित हो सकती हैं। चितरंगी इलाके के चकरिया गांव में पहले से ही एक स्वर्ण ब्लॉक बनाया जा चुका है, जिसकी नीलामी भी हो चुकी है। जल्द ही वहां खनन का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद एक नई सोने की खदान चितरंगी के ही सिल्फोरी और सिधारी इलाके में चिन्हित की गई है, यहां पर 7.29 मिलियन टन सोने का भंडार छुपे होने का अनुमान है। जीएसआई के सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ था जिसके बाद इसे नए स्वर्ण भंडार के रूप में एक ब्लॉक बनाया गया है और जिले के सभी जानकारियां एकत्रित करके प्रदेश में भेजी जा रही हैं। इसके बाद इसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी


सिंगरौली के जिला खनिज अधिकारी एके राय ने कहा कि ब्लैक डायमंड के साथ-साथ अब सिंगरौली गोल्ड उत्पादन करने वाला जिला बन जाएगा। चकरिया की खदान पहले ही स्वीकृत हो चुकी है और उसकी नीलामी भी हो चुकी है अब चितरंगी इलाके में बने इस स्वर्ण ब्लॉक की जरूरी जानकारी जिले से मंगाई गई थी जिसे भोपाल भेजा जा रहा है। वहीं चकरिया माइंस में 3-4 महीने के अंदर ही काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि यहां सोने की खदानों में रोजगार के अवसर के साथ- साथ ही सिंगरौली की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी।
ब्लैक डायमंड के साथ-साथ अब सिंगरौली पीला सोना उत्पादन करने वाला जिला भी बन जाएगा। संभावना इस बात की भी है कि, सोने की खदानों में स्थानीय युवाओं को रोजगा भी मिलेगा। साथ ही जिले की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी। जिले को लोगों को इंतजार है, सोने की खदानों में काम शुरू होने का।
ऐसे खोजा सोना…
2002 से सोने की खोज 8 जिलों में शुरू हुई थी। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के जरिए सोने की संभावनाओं पर काम किया गया। ये जिले सिंगरौली व कटनी के साथ ही बालाघाट-सिवनी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया और बैतूल थे।
सिंगरौली व कटनी में सोने की खदानों की हुई थी पुष्टि
कुछ जगह सर्वे ठप हो गया, लेकिन अब सिंगरौली व कटनी में सोने की खदानों की पुष्टि हुई। यहां से सोने के अंश का परीक्षण करके पूरी मात्रा का आंकलन किया गया है। केंद्र और राज्य के बीच सोना खनन को लेकर रिपोर्ट फाइनल कर दी गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .