Tuesday, March 17, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
03/12/23
in देहरादून
मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
भाजपा प्रदेश कार्यालय में तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत का जश्न मनाते मंत्री गणेश जोशी।

मंत्री बोले तीनों राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, मोदी मैजिक है, बरकरार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज तीनों भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रचंड जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां और मातृ शक्ति के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तीनो राज्यों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। उन्होंने कहा जब जब विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्द प्रयोग किया है। तब-तब जनता ने विपक्षी नेताओं को जवाब दिया हैं।

उन्होंने कहा जो यह कह रहे थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्होंने कहा मोदी मैजिक बरकरार है। मंत्री ने यह भी कहा कि जो यह कह रहे थे कि यह विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, मंत्री ने कहा एक तरफा भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव जीता है।

उन्होंने  कहा कि जिस तरह इन विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की वह इस बात का संकेत है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई और तीनों प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया है। इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक सविता कपूर सहित कई पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .