Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

मंत्री जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Frontier Desk by Frontier Desk
08/03/24
in देहरादून
मंत्री जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

महिलाओं को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राज्य के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहमः कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अर्न्तराष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में नारी शक्ति-राष्ट शक्ति एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्न्तराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 06 महिलाओं को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कई वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा आज देश दुनिया में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है।

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित ‘नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
आज देश की नारीशक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर विज्ञान तथा खेलों से लेकर राजनीति में न केवल अपना… pic.twitter.com/CZzS35udan

— Ganesh Joshi (Modi Ka Parivar) (@ganeshjoshibjp) March 8, 2024

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के साथ ही व्यावसायिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने कहा था कि आज जब महिलाएं हर सैक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, नेतृत्व कर रही हैं, तो बहुत ही आवश्यक है कि नीति-निर्धारण में, पॉलिसी मेकिंग में हमारी माताएं, बहनें, हमारी नारी शक्ति अधिकतम योगदान दें, ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। योगदान ही नहीं वे महत्वपूर्ण भमिका निभाएं।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। आरक्षित कोटे के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षण की सुविधा।

उन्होंने कहा वर्ष 2014 तक 14.52 करोड़ घरों में एल.पी.जी. कनैक्शन थे, जो कि वर्ष 2023 में 31.54 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना के तहत एल.पी.जी. कनैक्शन प्रदान किए जा चुके है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से अगले तीन वर्षों में 75 लाख नए एल.पी. जी. कनैक्शन प्रदान किए जाएंगे। मंत्री ने कहा 7 मार्च 2024 को मोदी जी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उज्ज्वला गैस सिलेण्डर पर मिलने वाली सब्सिडी को एक वर्ष और बढ़ाया है।

उन्होंने कहा तीन तलाक कानून लागू करने से मुस्लिम महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई। वेतन सहित मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया। पी.एम. मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.3 करोड़ से अधिक महिलाओं को 6000 का भुगतान किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका में सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने कहाजहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। और डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निरंतर राज्य सरकार लागतार कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा की डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी हर क्षेत्र में  सहभिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान सम्मानित हुई महिलाओं ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .