Sunday, May 24, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home हरिद्वार

संवेदनशील जोन में मंत्री खजान दास के बेटे के विवाह समारोह पर उठे सवाल

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
26/04/26
in हरिद्वार
संवेदनशील जोन में मंत्री खजान दास के बेटे के विवाह समारोह पर उठे सवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • मामला संज्ञान में आने पर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने की एक्शन की तैयारी
  • हाथी और गुलदार समेत कई वन्यजीवों का वास स्थल

हरिद्वार। रविवार रात को राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील जोन में उत्तराखण्ड सरकार के काबीना मंत्री खजान दास के बेटे का विवाह समारोह होने की चर्चा है। जिसके लिए शनिवार को सुरेश्वरी देवी मंदिर में ट्रकों से सामान पहुंचाए जाने लगा। इस संवेदनशील क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ते देख पर्यावरण प्रेमियों ने कई सवाल खड़े किए। जिसके बाद स्थिति भांपकर वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन एक्शन की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ वन नियमों के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सुरेश्वरी देवी का जंगल में हाथी और गुलदार समेत कई वन्यजीवों का वास स्थल है। इस संवेदनशील क्षेत्र में शादी जैसे बड़े आयोजन की अनुमति को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सवाल खड़े हुए तो अधिकारियों ने मंदिर समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और शादी की तैयारियों को रोककर, पंडाल इत्यादि हटवा दिया। सुरेश्वरी देवी मंदिर राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत घने जंगलों के बीच स्थित सिद्धपीठ है। रोजाना आसपास के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते हैं।

आरक्षित क्षेत्र होने के चलते यहां आवाजाही के लिए पार्क प्रशासन की ओर से नियम बनाए गए हैं। यहां पूजा अर्चना और भंडारे जैसे आयोजन ही होते हैं, लेकिन कभी पंडाल इत्यादि नहीं लगाए जाते हैं। इसके अलावा मंदिर जाने के लिए पार्क के गेट पर पर्ची भी कटी जाती है। शनिवार को दिनभर शादी की तैयारी चलती रहीं।

बड़े वाहनों से टेंट, कुर्सी और अन्य सामान जाता रहा, लेकिन पार्क प्रशासन ने गेट पर किसी को नहीं रोका। बताया जा रहा है कि अंदर पंडाल और अन्य साज सजावट की फोटोज वीडियो बाहर आई तो सवाल खड़े होने लगे। क्योंकि राजाजी टाइगर रिजर्व के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह के बड़े आयोजन की अनुमति नहीं मिलती। फिर इतने बड़े आयोजन की अनुमति के बिना ही शादी की तैयारियां कर ली गई।

मामला सरकार में मंत्री से जुड़ा होने के चलते स्थानीय स्तर पर किसी ने रोका तक नहीं और तैयारियां चलती रही। हालांकि रविवार को मामले ने तूल पकड़ा तो पार्क प्रशासन भी हरकत में आया। तत्काल पार्क का गेट बंद कर दिया। अंदर लगाए गए पंडाल को भी हटाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि इस मामले में अब केवल पूजा अर्चना और फेरों की रस्म ही निभाई जाएगी।

राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन अजय लिंगवाल ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी की अनुमति नहीं दी जा सकती। बिना परमिशन के मंदिर परिसर में शादी की तैयारियां की जा रही थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और लगाया गया सभी सामान हटा दिया गया है।

मंदिर में आमतौर पर पूजा और भंडारे ही किए जाते हैं। अब केवल पूजा अर्चना और शादी की रस्म ही की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ वन नियमों के मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मंदिर समिति के लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में मंदिर में कैबिनेट मंत्री खजानदास के बेटे के विवाह समारोह से जुड़े इंतजाम को लेकर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद विभाग ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे की शादी राजाजी टाइगर रिजर्व के हरिद्वार रेंज स्थित मां सुरेश्वरि देवी मंदिर परिसर में करने की तैयारियों पर विभाग ने सख्ती दिखाई है। मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि आज रविवार को शादी प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी सामान मंदिर परिसर में पहुंच गया था, मंदिर परिसर को शादी की तरह सजाया गया भी था, लेकिन जैसे ही राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को यह जानकारी मिली तो उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी और सामान को उठवा दिया। इसे बाद केवल पूजा अर्चना और धार्मिक क्रिया की गई।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .