Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की

Frontier Desk by Frontier Desk
01/02/24
in देहरादून
मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की

अधिकारियों की बैठक लेती मंत्री रेखा आर्य।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं (पूर्ण, निर्माणाधीन प्रतिशत में, हाल में हुई घोषणाओं की सुस्पष्ट स्थिति तालिका में दर्शाते हुए) की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री ने आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश भर में खेल विभाग के संबंध में की गई घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्व में 56 घोषणाएं की गई थीं जिनमें 19 घोषणाएं पूर्ण हो चुकीं हैं, 09 घोषणाएं निर्माणाधीन हैं जबकि 28 घोषणाएं अभी तक अपूर्ण स्थिति में हैं।

उन्होंने अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में बताया कि इन घोषणाओं में भूमि की उपलब्धता, वन भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं के कारण इन्हें धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। मंत्री ने अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपूर्ण घोषणाओं के कारण तथा स्थिति की सूचना शासन स्तर पर भेजने के साथ-साथ संबंधित जनपद के जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया जाए जिससे अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में आ रहे अवरोधों का ससमय निस्तारण किया जा सके।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोहाघाट में बनने वाले गर्ल्स स्पोटर््स कॉलेज के संबध में कार्यदायी संस्था जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाकर भेजें जिससे फरवरी माह के अन्त तक भूमि पूजन कर देहरादून स्थिति महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित किये जा सकें इसके लिए विभाग द्वारा दिये जाने वाले 25 प्रतिशत सब्सिडी के संबंध में विज्ञापन निदेशालय स्तर पर जारी किये जाएं ताकि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पहाड़ी क्षेत्रों में स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित होने से विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा मिल सके।

मंत्री ने कहा कि युवा कल्याण विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं पर विभाग गम्भीरता से कार्य करते हुए उन्हें यथासमय पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव, खेल विभाग, अमित सिन्हा, अपर सचिव, खेल विभाग, जितेन्द्र कुमार सोनकर तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .