ऋषिकेश :गुमानीवाला में नाबालिक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स भिजवाया

ऋषिकेश :गुमानीवाला क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से सूचना दी गई कि एक युवती जिसका नाम रानी है पुत्री मूलचंद निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश, जिसकी उम्र 16 वर्ष है. उसे शाम को समय 5:45 पीएम पर युवती के परिजनों के द्वारा मृत अवस्था में लाया गया है.

शव को शव गृह में रख दिया गया है. प्राप्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस फोर्स मौके पर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचा तो वहां पर पहले से मौजूद युवती के परिजनों से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया की माता पिता के द्वारा डांट देने पर उक्त युवती के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है. मौके पर शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है, मृत्यु संबंधी कारणों की जांच एवं अग्रिम आवश्यक कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *