Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

गला रेतकर नाबालिग की हत्या, आरोपी काली नदी में कूदा, तलाश जारी

Frontier Desk by Frontier Desk
15/06/24
in अपराध संसार, कुमायूं
गला रेतकर नाबालिग की हत्या, आरोपी काली नदी में कूदा, तलाश जारी

नदी में कूदे आरोपी की तलाश करते पुलिस।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पिथौरागढ़। शनिवार की सुबह धारचूला में चाकू से गला रेतकर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नाबालिग नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में कूदा गया। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस काली नदी किनारे सर्च अभियान चला रही है। नाबालिग की हत्या क्यों की गयी पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के छलमा छिलासों निवासी अनुज सिस्ताल (17) पुत्र कुंदन सिस्ताल देहरादून में काम करता था। वह तीन दिन पूर्व ही धारचूला आया था और गर्ब्याल खेड़ा स्थित अपनी बुआ के घर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह आरोपी युवक घर में आया और सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले में वार कर दिया। घटना के समय अनुज की बुआ दुकान में गई थी।

चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग अनुज को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हत्यारोपी नाबालिग भागकर काली नदी किनारे लगभग एक किमी दूर खोतिला पहुंच गया। यहां से उसने नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में छलांग लगाई इसके बाद वह नजर नहीं आया।

घटना के दो प्रत्यक्षदर्शी नाबालिगों ने बताया कि आरोपी ने नदी में छलांग लगाई लेकिन वह बाहर नहीं आया। घटना की सूचना के बाद कोतवाल कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने काली नदी किनारे सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी चकमा देकर नेपाल न पहुंचे इसके लिए धारचूला पुलिस ने नेपाल पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने अनुज को क्यों मारा पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .