Thursday, May 15, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home मुख्य खबर

शिवराज के खिलाफ बगावती हुए विधायक राजेंद्र शुक्ला!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दावे की धज्जियां उनके की करीबी और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला सरेआम उड़ा रहे। कांग्रेस ने कहा तो दे देना चाहिए इस्तीफा।

Frontier Desk by Frontier Desk
03/06/20
in मुख्य खबर
शिवराज के खिलाफ बगावती हुए विधायक राजेंद्र शुक्ला!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आनंद अकेला की रिपोर्ट
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के हर कोने में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों के प्रदेश के लाने का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस दावे की धज्जियां उनके की करीबी और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला सरेआम उड़ा रहे हैं। रीवा विधायक और मंत्रीपद की होड़ में आगे चल रहे राजेंद्र शुक्ला के कारण आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जगह-जगह किरकिरी हो रही है। वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस भी इस पर चुटकी लेने में पीछे नहीं रह रही है।
गौरतलब है कि मुंबई में फंसे रीवा संभाग के प्रवासी मजदूरों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक राजेंद्र शुक्ला ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगी थी। विंध्य के मजदूरों को लाने के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने ट्विटर के माध्यम से सोनू सूद से मजदूरों को मध्यप्रदेश भेजने के लिए कहा था। इसके लिए उन्होंने मजदूरों की सूची अभिनेता सोनू सूद को भेजा था।
ट्विटर में यह लिखा था राजेंद्र शुक्ला ने
अभिनेता सोनू सूद को लिखे ट्वीट में रीवा के विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र शुक्ला ने लिखा था कि सोनू सूद जी ये रीवा और सतना मध्यप्रदेश के निवासी पिछले काफी समय से मुंबई में फंसे हुए हैं। जो अभी तक अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें। पूर्व मंत्री ने इस ट्वीट के साथ मजदूरों की एक सूची भी भेजी थी।

राजेंद्र शुक्ला का ट्वीट
विधायक राजेंद्र शुक्ला का ट्वीट।

क्या था सोनू सूद का रिप्लाई?
राजेंद्र शुक्ला के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता सोनू सूद ने लिखा कि सर अब कोई भाई मुंबई में नहीं फंसेगा। आपके भाई कल आपके पास भेज देंगे सर। कभी एमपी आया तो पोहा जरूर खिलाना।

सोनू सूद का रिप्लाई
अभिनेता सोनू सूद का रिप्लाई।

मदद के बहाने मुख्यमंत्री को दिखाया आइना
गौरतलब है कि इस समय मध्यप्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलें तेजी से लगी हुई है। रीवा के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला तीन बार से मध्यप्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। और वो चौथी बार भी मंत्री बनना चाहते हैं। पर इस बार क्षेत्रीय विधायकों के बगावती होने के कारण उनका मंत्री बनना खटाई में पड़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जाकर सोनू सूद से मदद मांगना उनके बगावत के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या मुख्यमंत्री के दावों की खोल रहे हैं पोल पट्टी?
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लगातार लॉक डाउन में फंसे मजदूरों की करने की बात करते आ रहे हैं। साथ ही वो बताते आ रहे थे कि अब तक कितने मजदूरों को उनके घर पहुंचा दिया गया है। ऐसे में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगना कई प्रश्न उठाता है। इसके साथ ही जिस तरह से उन्होंने लिस्ट भी भेजी वो इस बात की तस्दीक करता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मजदूरों को लाने में असफल साबित हुए हैं। और न ही उनका कोई ध्यान इस दिशा में है। इसके अलावा मजदूरों का नाम पर क्या राजनीति की जा रही इस पर भी सवालिया निशान लगता है। रीवा के विधायक और पूर्व मंत्री अगर मजदूरों को लाने की पहल करते तो इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से जिम्मेदार मशीनरी से बात करते। या फिर अगर अभिनेता सोनू सूद से मदद की अपील करते तो फोन के माध्यम से बात करते। पर जिस तरह से उन्होंने इस बात को सोशल मीडिया के माध्यम से रखा वो कई तरह के सवाल पैदा करता है। जानकारों का कहना है कि राजेंद्र शुक्ला इस माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर खुला हमला कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ इसे बगावत का संकेत भी माना जा रहा है।
कांग्रेस ने कसा तंज, की इस्तीफे की मांग
वहीं मीडिया में यह बात आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार और उसके दावों पर जमकर तंज कसा। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा है कि आंखों पर यकीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व मंत्री भी रहा है। मध्यप्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है, सीएम/पीएम इन्हीं की पार्टी के हैं। महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद सोनू सूद से मांग रहे हैं। थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ, बेहतर होगा। वही कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह के प्रवासियों को वापस लाने वाले आंकड़ों की पोल उनके बेहद करीबी बीजेपी विधायक और उनकी सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने खोल दी है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.