Monday, July 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

शिक्षा मंत्रालय की ‘पीएम श्री’ योजना को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 14500 स्कूलों की बदलेगी सूरत

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
07/09/22
in राष्ट्रीय, समाचार
शिक्षा मंत्रालय की ‘पीएम श्री’ योजना को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 14500 स्कूलों की बदलेगी सूरत

राष्ट्र को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट ने शिक्षा मंत्रालय की “पीएम श्री” योजना को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर इस बारे में घोषणा की थी. “पीएम श्री” योजना के तहत देश भर के 14,500 स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा. कुछ नए स्कूल बनाए जाएंगे. इन स्कूलों को मॉडल स्कूल (Model School) के रूप में विकसित किया जाएगा. ‘पीएम श्री’ स्कूलों में पढ़ाने का आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा. इन स्‍कूलों में में नई तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सहित आधुनिक इंफ्रा पर ध्यान दिया जाएगाण्‍ ये प्रोजेक्ट नई शिक्षा नीति के तहत चलाया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) योजना की घोषणा की थी इसके तहत देश भर में 14,500 स्कूलों को विकसित व उन्नत किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा और इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा था,‘‘आज, शिक्षक दिवस पर मैं एक नयी पहल की घोषणा कर रहा हूं. प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) के तहत देश भर में 14,500 स्कूलों को विकसित व उन्नत किया जाएगा. ये सभी मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना समाहित होगी.”उन्‍होंने कहा था कि पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तन लाने वाला और समग्र तरीका होगा तथा इनमें खोज उन्मुख और सीखने को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रदान करने के तरीके पर जोर रहेगा.इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.”

क्या है पीएम श्री योजना?
इस योजना के माध्यम से पूरे भारत में 14500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा. अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा. इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान जोर दिया जाएगा. योजना के जरिए पुराने स्कूलों के ढांचे को सुंदर, मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा. कुछ जानकारी के मुताबिक देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएम श्री स्कूल की स्थापना की जाएगी. इस योजना के साथ देश के प्रत्येक जिलों के एक माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा.

पीएम श्री स्कूलों में क्या-क्या खास होगा?
-PM SHRI Yojana के तहत अपडेट किए गए पीएम श्री स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट शिक्षा और आधुनिक ढांचा होगा.
-पीएमश्री स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सभी घटकों की झलक होगी.
-यह स्कूल अपने आसपास के अन्य स्कूलों का भी मार्गदर्शन करेंगे.
-इन स्कूलों में प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी.
-इसके अलावा इनमें अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी. जिससे छात्र किताबों के अलावा प्रैक्टिस से भी सीख सके.
-प्री प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों के लिए खेल पर फोकस किया जाएगा. जिससे उनका शारीरिक विकास हो सके.
-यह योजना पीएम श्री स्कूलों को आधुनिक जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड करेगी. जिससे बच्चों की आधुनिक जरूरतें पूरी होंगी. वह एक अच्छे माहौल में शिक्षा पा सकेंगे.

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .