ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग में नहीं फंसेगा पैसा! तुरंत होगा रिफंड, ऐसे करें बुकिंग

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने ई-टिकट के लिए तुरंत पैसे चुकाए बिना ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। ऑटो पे का इस्तेमाल करके टिकट बुक करते हैं, तो आपके अकाउंट से उसी वक्त पैसा कटेगा। यह सुविधा जनरल टिकट, इंस्टैंट टिकट बुक करने वालों के लिए भी है।

ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के मामले में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मान लीजिए आपके अकाउंट में 5000 रुपये हैं और 3000 रुपये की कीमत वाली ट्रेन टिकट बुकिंग कर रहे हैं, तो कई बार ऐसा होता है कि ट्रेन टिकट बुक नहीं होती है और बैंक अकाउंट से पैसे काट लिए जाते हैं। ऐसे में आप दूसरी टिकट नहीं बुक कर पाते हैं, क्योंकि आपके पैसों का रिफंड 5 से 7 दिन में होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, ट्रेन टिकट बुकिंग पर आपको तुरंत फुल रिफंड होगा।

कैसे होगा फुल रिफंड

दरअसल भारतीय रेलवे ने ई-टिकट के लिए तुरंत पैसे चुकाए बिना ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। हालांकि यह सुविधा IRCTC के i-Pay पेमेंट यूजर्स के लिए हैं, जिसे ऑटोपे कहा जाता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के आईपे पेमेंट गेटवे का ‘ऑटो पे’ फीचर UPI, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ लिंक किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप ऑटो पे का इस्तेमाल करके ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आपके अकाउंट से उसी वक्त पैसा कटेगा, जब आपका टिकट बुकिंग पीएनआर जनरेट हो जाएगा।

किसे फायदा होगा?

इस सुविधा का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा, जो ज्यादा कीमत वाले रेलवे ई-टिकट बुक करते हैं। साथ ही जिन यूजर्स का टिकट वेटिंग लिस्ट में शामिल होता है। साथ ही जनरल टिकट, इंस्टैंट टिकट बुक करने वालों के फायदा मिलेगा। अगर आपका ट्रेन टिकट बर्थ नहीं मिलती है या फिर नो रूम का ऑप्शन दिखता है, तो आपके अकाउंट से ट्रेन टिकट बुकिंग पर पैसे नहीं कटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *