Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

लोकतंत्र बचाने एवं समुदाय विशेष के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा ने लगाई दहाड़

Frontier Desk by Frontier Desk
29/03/25
in देहरादून
लोकतंत्र बचाने एवं समुदाय विशेष के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा ने लगाई दहाड़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

विकासनगर। देहरादून जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समुदाय विशेष से जुड़े लोगों द्वारा मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने एवं सरकार द्वारा समुदाय विशेष के हितों पर कुठाराघात व शोषण के खिलाफ तहसील का घेराव करते हुए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर दहाड़ लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में नायब नाजिर अभिनय को सौंपा।

इस अवसर पर नेगी ने कहा कि पिछले कुछ समय से हर मोर्चे पर विफल हो चुकी सरकार जनता का ध्यान बाँटने के उद्देश्य से प्रदेश भर में सिर्फ समुदाय विशेष को निशाना बनाकर उनके मकतबों व मदरसों को पंजीकरण के नाम पर उत्पीडऩ एवं विकास प्राधिकरणों के जरिए नोटिस जारी करने व पर्याप्त समय दिए बगैर उनको सील करने की कार्यवाही कर रही है, जो कि सरकार का दोहरा मापदंड है, जो अन्याय है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था है कि दीनी तालीम देने वाले मकतबों को पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं होती है और सरकार को चाहिए कि बगैर नक्शा पास कराये संचालित इन मकतबध् मदरसों को नक्शा पास कराने हेतु समुचित अवसर प्रदान करना चाहिए। नेगी ने कहा है कि अगर इनके द्वारा नक्शा नहीं पास कराए जाते तो सरकार कोई भी कार्रवाई करने को स्वतंत्र है, लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर को नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ इनमें अध्यनरत छात्रों का हित भी सरकार को देखना चाहिए और नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो समुदाय विशेष से इतर बगैर नक्शा पास कराये संचालित प्राइवेट विद्यालयों(कॉन्वेंट स्कूलों) सरकारी भवनों, सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रो, चाहे वो निजी या सरकारी भवनों में संचालित हैं, क्या उनको भी सरकार नोटिस जारी करने व सील किए जाने की कार्रवाई करने का दम रखती है।

नेगी ने कहा है कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने पर तुली है। नेगी ने कहा है कि मोर्चा राजभवन से मांग करता है कि समुदाय विशेष के खिलाफ की जा रही उत्पीडऩात्मक कार्यवाही व दोहरा मापदंड अपनाने को लेकर सरकार पर चाबुक चलाने का काम करें जिससे इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लग सके।

इस दौरान घेराव व प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, हाजी आरिफ, प्रधान अयूब हसन, मोहम्मद इस्लाम, जमाल खान, सरदार सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, जाबिर हसन, दिलबाग सिंह, फतेह आलिम, अशोक चंडोक, मौलाना शाबान, मुमसाद, मुफ्ती असद, कारी आबिद, कारी शहजाद, साजिद, जुनैद, विजय राम शर्मा, राम सिंह तोमर, हाजी असद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद फारूक, सलीम मुजीबुरहमान, कुंवर सिंह चौहान, अनुपम कपिल, महेंद्र भंडारी, रूपचंद, निशा खातून, सायरा बानो, सरोज गांधी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, अकरम सलमानी, यूनुस, अमित जैन, रहबर अली, मन्नान, विनय गुप्ता, विनोद जैन, महेंद्र सिंघल, विनय गुप्ता, बिल्लू गिल्बर्ट, समून, गफूर, मनीष नेगी, नरेंद्र तोमर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .