Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

माँ ही सबसे बड़ी गुरु : जोशी

Frontier Desk by Frontier Desk
21/07/24
in देहरादून
माँ ही सबसे बड़ी गुरु : जोशी

गुरु पूर्णिमा पर अपनी माता और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सबसे पहले अपनी मां मोहनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री ने कहा माँ ही सबसे बड़ी गुरु है। उन्होंने कहा बच्चा अपने जन्म के बाद जब बोलना सीखता है तो सबसे पहले जो शब्द वह बोलता है वह होता है माँ। स्त्री माँ के रूप में बच्चे की गुरु है। उन्होंने कहा माता का कर्तव्य केवल लालन-पालन व स्नेह दान तक ही सीमित नहीं है। बालक को जीवन में विकसित होने उत्कर्ष की ओर बढ़ने के लिए भी माँ ही शक्ति प्रदान करती है, उसे सही प्रेरणा देती है।

इस संसार में हमारी पहली गुरु हमारी मां ही होती है, वह हमें जीवन भर नए पाठ पढ़ा हमारा मार्गदर्शन करती है।

आज गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद लिया। मेरी मां ने मुझे सदैव एक गुरु की भांति सही और गलत का बोध कराया है और मैं आज जहां भी हूं अपनी मां द्वारा दिए… pic.twitter.com/ZnWLA7fVu3

— Ganesh Joshi (@ganeshjoshibjp) July 21, 2024

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा का अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर के इंद्रानगर स्थित निजी आवास पहुंचकर अपनी गुरु माता सविता कपूर का आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा मैं आज जो कुछ भी हूं अपने गुरु स्वर्गीय हरबंश कपूर जी एवं गुरु माता सविता कपूर जी की वजह से ही हूँ। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु पूर्व विधायक स्व.हरबंश कपूर को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया।

इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने ब्राह्मण वाला स्थित प्रकाश सुमन ध्यानी से उनके आवास में पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है।

मंत्री ने निःस्वार्थ भाव से गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों और गुरुजनों को नमन करते हुए कहा गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .