एक बच्चे की मां ने 60 साल के ससुर से रचाई शादी, बोली- उनका दिल जवां है!

वॉशिंगटन l अमेरिका के केंटुकी में 31 साल की महिला ने पति से रिश्ता टूटने के बाद अपने 60 साल के सौतेले ससुर के साथ शादी कर ली। हैरोड्सबर्ग की रहने वाली एरिका क्विग्ग की शादी में उसके सौतेले ससुर जेफ क्विगल एक रस्म में भी शामिल हुए थे। इस महिला की 19 साल की उम्र में स्थानीय कारखाने में काम करने वाले जस्टिन टॉवेल नाम के एक युवक के साथ शादी हुई थी।

एक बच्चे की मां से 60 साल के ससुर ने की शादी
शादी के बाद दोनों का एक बच्चा भी हुआ, लेकिन आपस में बढ़ते विवादों के कारण 2011 से संबंधों में दरार पड़नी शुरू हो गई। इस दौरान एरिका को सौतेले ससुर जेफ क्विगल ने खूब सहारा दिया। साल 2017 में एरिका और जस्टिन टॉवेल के बीच तलाक हो गया, जिसके बाद सौतेले ससुर ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया। कुछ समय बाद उम्र में 29 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों पति-पत्नी बन गए।

शादी के बाद बेटी को दिया जन्म
शादी के एक साल के अंदर ही 2018 में इस महिला ने एक बेटी को भी जन्म दिया। अब दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही रहते हैं। उम्र में अंतर होने के बावजूद भी इस जोड़े ने आपसी संबंधों को लेकर खुशी जताई। महिला ने कहा कि मैं जस्टिन की बहन के माध्यम से जेफ (सौतेले ससुर) को जानती थी। जब उन्होंने मुझे दुख के समय सहारा दिया तब मैंने सोचा कि वो मेरे सुखदुख के साथी हो सकते हैं।

महिला ने 60 साल के ससुर को बताया जवान
महिला ने कहा कि जेफ का दिल अब भी जवान है, जबकि मैं उनसे ज्यादा उम्रदराज लगती हूं। एरिका का पहला पति जस्टिन ने भी दूसरी शादी कर ली है। ये दोनों अपने पहले बेटे की कस्टडी को बांटते भी हैं। ये दोनों परिवार आसपास ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। महिला के पहले पति जस्टिन ने कहा कि हमारे बीच अब सब कुछ अच्छा है। अब वहां कोई नफरत नहीं है। हम अपने बेटे के बारे में बात करते हैं और हम दोनों अपने जीवन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पति को उम्र का कोई मलाल नहीं
जेफ ने कहा कि उन्हें एरिका में अपनी पहली पत्नी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और हर समय का आनंद ले रहे हैं। हमने उम्र के अंतर पर कभी गौर नहीं किया है, हम बस वैसे ही प्यार में पड़ गए जैसे हम हैं।


साभार : नवभारतटाइम्स.कॉम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *