Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

एमपी बोर्ड के 10वीं के छात्रों का रिजल्ट इस समय होगा घोषित

इस बार छात्रों को नहीं मिल पाएगा बेस्ट फाइव योजना का लाभ

Frontier Desk by Frontier Desk
22/05/20
in राष्ट्रीय
एमपी बोर्ड के 10वीं के छात्रों का रिजल्ट इस समय होगा घोषित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आनंद अकेला की रिपोर्ट
भोपाल। एमपी बोर्ड के 10 वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। सरकार द्वारा छात्रों को जनरल प्रमोशन देने के बाद अब उनके परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों की माने तो जून के पहले हफ्ते में एमपी बोर्ड के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है।
माध्यमिक शिक्षक मंडल के अधिकारियों से मिले संकेत के अनुसार लाकडाउन से पहले ली गई परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन काम लगभग पूरा हो चुका है और अब नंबर देने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में मंडल के अधिकारियों का कहना है कि 10 वीं का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षक मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं के बचे हुए दो पेपर निरस्त कर दिए गए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज ने छात्रों को जनरल प्रमोशल देने का फैसला लिया था। इसके लिए दोनों विषय में सभी विद्यार्थियों को पास किया जाएगा। वहीं, लॉकडाउन से पहले ली गई परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। इसमें 10वीं का 70 फीसदी हो चुका है, ऐसे में अधिकारियों ने संकेत दिए है कि जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है। करीब 28 साल बाद ऐसा मौका आया जब बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षक अपने घर पर कर रहे हैं, इससे पहले भोपाल गैस कांड के दौरान ऐसे हालात बने थे
नहीं मिलेगा बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ
वही इस साल विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हर साल प्रदेश के करीब एक लाख विद्यार्थी को बेस्ट ऑफ फाइव के तहत पास किया जाता था, लेकिन इस बार इसका लाभ किसी को नही मिलेगा। दरअसल, मंडल ने 2016-17 की बोर्ड परीक्षा से इस योजना को लागू किया था। इसके तहत 10वीं में छह विषयों में से सिर्फ पांच में ही पास होना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी एक पेपर में फेल हो जाता है तो उसे पास माना जाएगा। लेकिन कोरोना संकट काल के चलते 21 मार्च को सभी परीक्षाएं स्थगित हो गई गईं थी, जिसमें करीब साढ़े 19 लाख विद्यार्थी शामिल होने थे और शासन ने बचे दो पेपरों में सभी को पास करने की घोषणा की है। ऐसे में विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ मिलना संभव नही। खास बात ये है कि अधिकतर विद्यार्थी गणित या विज्ञान विषय में फेल होते थे, जिन्हें बेस्ट ऑफ फाइव के तहत पास किया जाता था, लेकिन इस बार जनरल प्रमोशन मिलने के चलते इसका लाभ मिलना संभव नहीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .