Friday, August 14, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस नेता और उसके बेटे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
12/08/26
in देहरादून
पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस नेता और उसके बेटे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भू-माफियाओं के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस ने मुनादी कराई

देहरादून। भू-माफियाओं और भूमि धोखाधड़ी के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में रायपुर थाना पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसके बेटे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। पुलिस ने आरोपियों के घरों और आसपास के प्रमुख स्थानों पर न्यायालय की ओर से जारी उद्घोषणा के नोटिस भी चस्पा किए।

पुलिस के मुताबिक, भानु प्रकाश भट्ट निवासी बनगांव हाल निवास केसर वाला ने थाना रायपुर में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी, बेटा हर्षवर्धन नेगी और मोहित पुरी ने मजरा जॉलियो में सवा बीघा भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे एवं अन्य लोगों को बेचने का प्रयास किया। वो भूमि पर केयरटेकर के तौर पर काम करते हैं।

आरोप है कि इन लोगों ने भूमि पर लगी तारबाड़ को क्षतिग्रस्त किया और अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए, लेकिन लगातार फरार चलने की वजह से वो पुलिस के हाथ नहीं लग पाए।

ऐसे में पुलिस ने न्यायालय से तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे। इसके बाद न्यायालय से बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई के आदेश हासिल किए। पुलिस ने आरोपियों के मकान के मुख्य गेट और मोहल्ले के प्रमुख स्थानों पर न्यायालय की ओर से जारी उद्घोषणा के नोटिस चस्पा किए। मुनादी के दौरान आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश होने की जानकारी दी गई। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .