Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

पोकलैंड मशीन के बकेट से हत्या की वारदात को अन्जाम देने का आरोपी गिरफ्तार

Frontier Desk by Frontier Desk
10/06/25
in अपराध संसार, देहरादून
पोकलैंड मशीन के बकेट से हत्या की वारदात को अन्जाम देने का आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पौड़ी। गुमखाल में सात जून को हुए सुमन देवरानी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात को अन्जाम देने के बाद  आरोपी फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए लगातार भाग रहा था। हत्या का आरोपी पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर है। आरोपी ने पोकलैंड मशीन के बकेट से सुमन देवरानी की हत्या कर दी थी।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून को फोटोग्राफर सुमन देवरानी अपने एक साथी के साथ गुमखाल से शादी समारोह से सतपुली की ओर आ रहे थे। उस दौरान मल्ली सतपुली के पास रोड कटिंग का कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान किसी बात को लेकर सुमन की पोकलैंड मशीन ऑपरेटर प्रवीण सिंह निवासी जोशीमठ, चमोली से बहस हो गई।

बहस ने उग्र रूप ले लिया और गुस्से में आरोपी प्रवीण ने मशीन का बकेट चलाकर सुमन पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अन्जाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पौड़ी पुलिस द्वारा थाना सतपुली में इस संबंध में धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वारदात को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने न केवल तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। बल्कि फॉरेंसिक टीम के माध्यम से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए। अथक प्रयासों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी प्रवीण सिंह को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .