Thursday, July 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

न्यु इंडिया के पिता हैं नरेंद्र मोदी, इस बीजेपी नेता की पत्नी ने दिया बड़ा बयान

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/12/22
in राष्ट्रीय, समाचार
न्यु इंडिया के पिता हैं नरेंद्र मोदी, इस बीजेपी नेता की पत्नी ने दिया बड़ा बयान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यू इंडिया का पिता करार देते हुए कहा कि देश में दो राष्ट्रपिता हैं. बैंकर और सिंगर अमृता ने एक मॉक कोर्ट इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे पास दो राष्ट्रपिता हैं. नरेंद्र मोदी न्यू इंडिया के पिता हैं और महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं.’

बापू के प्रपौत्र ने जताया ऐतराज

उनके इस बयान पर विपक्षी कांग्रेस के साथ-साथ महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी कड़ा ऐतराज जताया है. तुषार गांधी ने कहा, ‘मोदी को नए भारत का जनक घोषित करने के लिए उनका (अमृता) और जिस RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की आज्ञा का वह पालन कर रही है, उसका स्वागत है. वैसे भी, बापू आज के भारत से बहुत पहले ही विमुख हो गए होते. महाराष्ट्र विधानसभा को आधिकारिक तौर पर मोदी को ‘मनुवादी हिंदू राष्ट्र भारत’ का जनक घोषित करने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए.’

कांग्रेस ने बोला हमला

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने टिप्पणी को लेकर अमृता फडणवीस की आलोचना की. ठाकुर ने कहा, ‘BJP और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर चलने वाले लोग गांधीजी को बार-बार मारने की कोशिश करते रहते हैं. वे इस तरह की बातें करते रहते हैं, क्योंकि उनमें झूठ बोलकर और गांधीजी जैसे महान लोगों को बदनाम करके इतिहास बदलने की सनक सवार है.’

अमृता ने पिछले साल पीएम मोदी को राष्ट्रपिता कहा था, इसी को लेकर उनसे इंटरव्यू में सवाल किया गया था. साक्षात्कार करने वाले ने उनसे पूछा था कि मोदी जी राष्ट्रपिता हैं, तो महात्मा गांधी कौन हैं? इसके जवाब में अमृता ने कहा, महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं और मोदी न्यू इंडिया के राष्ट्रपिता हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास दो राष्ट्र पिता हैं. मोदी न्यू इंडिया के राष्ट्रपिता हैं और महात्मा गांधी उस (पहले के) युग के राष्ट्रपिता हैं.’

कोश्यारी के बयान पर भी हुआ था बवाल

अमृता की टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में टिप्पणी को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था. विपक्ष की आलोचना के बाद कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपना रुख साफ किया था और कहा था कि वह ऐसी महान शख्सियत का अपमान करने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते. शिवाजी महाराज के कथित अपमान को लेकर विपक्षी महा विकास आघाडी ने कोश्यारी का इस्तीफा मांगा था.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .