Thursday, May 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन संघर्ष पर नाटो की महापंचायत कहीं तीसरे विश्‍वयुद्ध के संकेत तो नहीं!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/03/22
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
यूक्रेन संघर्ष पर नाटो की महापंचायत कहीं तीसरे विश्‍वयुद्ध के संकेत तो नहीं!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्‍ली l रूस यूक्रेन जंग के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अपने पूर्वी हिस्‍सों में युद्ध समूहों की तैनाती की है। नाटो के इस कदम को एक तीसरे विश्‍व युद्ध की दस्‍तक के रूप में देखा जा रहा है। नाटो शिखर सम्‍मेलन में संगठन के महासचिव जेन्‍स स्‍टोलटेनबर्ग ने कहा कि हम उम्‍मीद करते हैं कि सहयोगी देश जमीन, हवा में और समुद्र में नाटो की स्थिति को मजबूत करने पर राजी होंगे। खास बात यह है कि नाटो देशों की यह तैयारी ऐसे समय हो रही है, जब यूक्रेन में रूसी परमाणु हमले का खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है।

यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल के हमले के बाद रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने अपनी परमाणु टुकड़ी को हाई अलर्ट पर रखा है। इससे यह आशंका भी प्रबल हो गई है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्‍जा करने के लिए रूस परमाणु शक्ति का प्रयोग कर सकता है। अगर रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन यह कदम उठाते हैं तो यह जंग एक महायुद्ध में तब्‍दील हो सकता है। अब सारा दाराेमदार रूस के फैसले पर निर्भर करता है। नाटो की इस बैठक से चीन में भी खलबली मची है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्‍या रूस परमाणु युद्ध कर सकता है। क्‍या इस युद्ध में नाटो देशों का दखल शुरू होगा। अमेरिका ने चीन को क्‍यों धमकारमेया। आइए जानते हैं कि इन सब मसलों में क्‍या है विदेश मामलों के जानकार प्रो हर्ष वी पंत की राय।

1- देखिए, यह कई बातों पर निर्भर करता है। रूस में लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। वहां एक साम्‍यवादी सरकार है, जिसमें फैसला लेने का अधिकार रूसी राष्‍ट्रपति के पास है। परमाणु हमला करने के लिए उन्‍होंने सेना को अलर्ट मोड पर भी रखा है। यानी उन्‍होंने यूक्रेन की जनता और वहां की सरकार को खबरदार कर दिया है कि उनकी बातें मानों नहीं तो बर्बाद रहने को तैयार रहो। यह उनका अंतिम विकल्‍प है। इसके लिए उन्‍होंने अपने देश की सेना को तैयार रहने को कह दिया है। ऐसी स्थिति में अगर यूक्रेन की सरकार रूसी समझौते पर राजी नहीं हुई तो परमाणु हमला कोई अचंभे की घटना नहीं होगी।

2- यूक्रेन जंग अब रूस और राष्‍ट्रपति पुतिन के लिए अस्मिता का प्रश्‍न बन गया है। इस युद्ध में रूसी सेना का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में पुतिन के समक्ष यह सवाल उठता है कि इस युद्ध में उन्‍होंने क्‍या हासिल किया। यह हो सकता है कि यह युद्ध भी वैसा ही हो जैसा अफगानिस्‍तान में अमेरिकी युद्ध था। अमेरिका में यह सवाल खड़ा हुआ था कि आखिर अफगानिस्‍तान युद्ध में अमेरिका को क्‍या हासिल हुआ।

3- रूसी राष्‍ट्रपति दुनिया में रूस को महाशक्ति के रूप में स्‍थापित करने के लिए यूक्रेन पर अपनी विजय श्री चाहते है। लेकिन पुतिन का यह टास्‍क इतना आसान नहीं है। यूक्रेन को पीछे से अमेरिका और नाटो सगंठन का पूरा सहयोग मिल रहा है, जबकि इस जंग में रूस अकेले मोर्चा थामे हुए है। इसके साथ रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर अमेरिका रूस पर युद्ध विराम का दबाव बनाए हुए है। यह तय है कि रूस इन प्रतिबंधों का सामना बहुत दिनों तक नहीं कर सकता है। ऐसे में यह सवाल अहम है कि इस हालात से रूस कैसे निपटता है।

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .