उत्तराखंड : प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करेगी नवचेतना समिति

देहरादून l देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में नवचेतना समिति पिछले 7 दिनों से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जागृति अभियान चला रही है. जिसके अंतर्गत समिति के कार्यकर्ता घर-घर में पर्चा वितरण कर महिला संघर्षो की गौरवमयी परम्परा व पुनरुथान का प्रचार कर रही हैं. नवचेतना समिति ने अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक की.

नवचेतना समिति

नव चेतना समिति की संयोजक दीप्ति रावत ने कहा समिति इस वर्ष नेहरुग्राम स्थित एस. जी. रार. रार. इन्टर कॉलेज में, “कोविड महामारी में महिला कर्मियों की भूमिका”. विषय पर चर्चा होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में 3 बजे होगी. कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि होंगे। अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।  जिनमे प्रमुख रूप से वीनू गुरुंग, बबिता मिश्रा, मल्लिका बरौली, आशा राणा, लता नेपाली, संध्या राव व सविता खंतवाल  का नाम शामिल हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *