Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

60 वर्ग किमी में बसेगा ‘नया दून’…मास्टर प्लान बनाने की तैयारी हुई तेज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/03/23
in उत्तराखंड, देहरादून
60 वर्ग किमी में बसेगा ‘नया दून’…मास्टर प्लान बनाने की तैयारी हुई तेज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून : रायपुर में 60 हेक्टेयर भूमि पर राज्य विधानभवन और सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने इसकी कवायद तेज कर दी है। इस भूमि के आसपास के 60 वर्ग किलोमीटर दायरे में सरकार एक छोटा शहर बसाएगी, जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। आवास विभाग ने इसका मास्टर प्लान बनाने की तैयारी तेज कर दी है।

यूएस की एजेंसी मैकेंजी की रिपोर्ट में ज्यादा यातायात दबाव वाले शहरों को राहत देने के लिए बड़ी भीड़भाड़ और वीआईपी मूवमेंट से जुड़े हुए कार्यालयों को शहर से बाहर बनाने की सिफारिश की गई थी। इस आधार पर सरकार ने काम शुरू किया। तय किया गया है कि रायपुर क्षेत्र में विधानसभा और सचिवालय का निर्माण किया जाएगा।

आने वाले दिनों में 60 हेक्टेयर भूमि पर यह इमारतें बनेंगी। भूमि का चिन्हीकरण कर लिया गया है। खास बात ये भी है कि सचिवालय निर्माण के पहले चरण के लिए सरकार ने इस बार बजट में 16 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस रकम से रायपुर में सचिवालय निर्माण की नींव मजबूत होगी।

60 वर्ग किलोमीटर में बसेगा शहर
जिस 60 हेक्टेयर जमीन पर विधानभवन-सचिवालय बनाया जा रहा है, सरकार ने उसके चारों ओर 60 वर्ग किलोमीटर दायरे में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाई है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि इस 60 वर्ग किलोमीटर में छोटा शहर बसाया जाएगा। यह शहर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां पार्क से लेकर साइक्लिंग ट्रैक, वाईफाई जोन से लेकर चिल्ड्रन पार्क, सीवर नेटवर्क, बिजली का नेटवर्क, पेयजल का नेटवर्क होगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बताया कि मास्टर प्लान लागू होने तक इस 60 वर्ग किमी दायरे में किसी भी तरह के नए निर्माण पर रोक रहेगी। इसका शासनादेश जारी हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में शुरू हो चुका प्रयोग
पुराने शहरों पर भीड़, यातायात का दबाव कम करने के लिए छत्तीसगढ़ में यह प्रयोग शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर क्षेत्र में विधानभवन बनाने का काम चल रहा है। बाकी सरकारी दफ्तर भी शहर से बाहर नया रायपुर में ले जाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाद हाल फिलहाल में यह बदलाव लागू करने वाला उत्तराखंड दूसरा राज्य होगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .