Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

मुकेश बोरा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी

Frontier Desk by Frontier Desk
11/09/24
in अपराध संसार, कुमायूं
मुकेश बोरा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ कोर्ट ने नॉन बेलेबल वारंट जारी कर दिया है। इसके बाद से मुकेश बोरा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुकेश बोरा के कुछ करीबियों से पूछताछ कर रही है।

पॉक्सो कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। मुकेश बोरा पर महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप है। मुकेश बोरा के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने इसी माह एक सितंबर को लालकुआं पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें बताया कि परमानेंट नौकरी देने का झांसा देकर मुकेश बोरा पिछले 3 सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोप है कि मुकेश बोरा ने महिला को काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद पुलिस में मुकेश बोरा के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया। महिला के 164 के बयान दर्ज कराए गए। बयान में महिला ने अपने साथ हुई घटना के अलावा यह भी बताया कि मुकेश बोरा की उसकी 12 साल की बेटी पर बुरी नजर थी। जिसके बाद नाबालिग के भी 164 के बयान दर्ज किए गए।

नाबालिग ने मां के लगाए आरोपों को दोहराया तो मुकेश पर पॉक्सो भी लगा दी गई। इससे पहले ही मुकेश ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई, लेकिन न्यायालय ने अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी कि पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। इसके बाद से ही मुकेश बोरा फरार है।

पुलिस क्षेत्राधिकार हल्द्वानी व लालकुआं नितिन लोहनी ने बताया पुलिस ने दो टीमें बनाकर मुकेश बोरा की तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सोमवार को इस मामले में पॉक्सो न्यायालय ने मुकेश बोरा के खिलाफ (एनबीडब्ल्यू) यानी गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। टीमें मुकेश बोरा की तलाश में हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .