Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home मुख्य खबर

बिग सरप्राइज के लिए तैयार रहें इजरायल, हिजबुल्लाह की चेतावनी से हड़कंप

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/05/24
in मुख्य खबर
बिग सरप्राइज के लिए तैयार रहें इजरायल, हिजबुल्लाह की चेतावनी से हड़कंप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: गाजा पर इजरायल और हमास आतंकियों के बीच जंग शुरू हुए आठ महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। गाजा शहर को नरक बनाने के बाद इजरायली सेना अब उत्तरी गाजा के शहर राफा में बड़े हमले की तैयारी कर रही है। इजरायल और हमास के बीच लगातार बढ़ रहे संघर्ष के बीच ईरान समर्थित आतंकी समूह हिजबुल्लाह ने इजरायल को बड़ी चेतावनी दी है। हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी है कि वह इजरायल पर बहुत बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। लेबनान आतंकी समूह के शीर्ष नेता ने एक बयान में कहा कि इजरायल को हम बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं, जिसे वह हमेशा याद रखेगा। हिजबुल्लाह की चेतावनी के बाद इजरायल से लेकर अमेरिका तक में हलचल तेज हो गई है।

टेलीविजन संबोधन में हिजबुल्लाह कमांडर नसरल्लाह ने चेतावनी दी कि वह फिलिस्तीनी मुद्दे पर हमास के साथ खड़ा है और हमेशा रहेगा। उसने यह भी कहा कि इजरायल को बड़े सरप्राइज के लिए तैयार रहना चाहिए। हम जल्द ही ऐसा बदला लेने वाले हैं, जिसे इजरायल हमेशा याद रखेगा। बता दें कि हिजबुल्लाह लेबनान में हुए गृहयुद्ध के दौरान मजबूत ताकत के साथ देश में उभरा है। हिजबुल्लाह की लेबनान में तूती बोलती है। ईरान पर हिजबुल्लाह को हथियार और पैसे की मदद करने के आरोप लगते रहे हैं।

गाजा पर पूरी तरह से फेल हुआ इजरायल

नसरल्लाह ने अपने बयान में कहा कि पिछले साल 7 अक्तूबर को हमास द्वारा इजरायली इलाकों में जो आक्रमण किया गया, वो ऐतिहासिक था और उस हमले में हमास ने इजरायल को बड़ी चोट पहुंचाई। वहीं, उसके उलट जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने गाजा में जो कुछ किया या कर रहा है, वह उसके लिए बड़ी उपलब्धि हो लेकिन, नेतन्याहू भी जानते हैं कि गाजा पर उनके अरमान और मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। गाजा पर भीषण कत्लेआम के बावजूद गाजा में वह शासन करने या उस पर कौन हूकूमत करेगा, इस फैसले को लेने में असक्षम हैं।

फिलिस्तीन को मान्यता मिलना भी इजरायल के मुंह पर तमाचा

नसरल्लाह ने कहा, इजरायल के अपने नेताओं ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गाजा युद्ध में अपना कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया। वह इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख तजाची हानेग्बी के उस बयान का जिक्र कर रहे थे कि उन्होंने कोई भी रणनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं किया है और इसमें कई साल लग सकते हैं। नसरल्ला ने आगे कहा कि इजरायल की विफलता उसके पश्चिमी दोस्तों की भी नाकामयाबी है। मिडिल ईस्ट मॉनिटर ने उनके हवाले से कहा, “कई यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीनी राज्य की मान्यता मिलना भी उनके लिए बड़ी क्षति है।”

नेतन्याहू पर गिरफ्तारी का खतरा

उधर, गाजा में भीषण नरसंहार को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू समेत इजरायली अधिकारी पहले ही अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के निशाने पर हैं। आईसीसी के समक्ष कुछ देशों ने नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। हालांकि आईसीसी अपराध मामले में नेतन्याहू को आरोपी बना चुकी है लेकिन, कार्रवाई में कितना समय लगेगा, इसका सटीक अंदाजा लगाना मुश्किल है। पिछली बार यूक्रेन में नरसंहार के लिए करीब दो महीने की कार्रवाई के बाद पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो पाया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .