Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

वायुसेना की नई शाखा ‘दिशा’ संभालेगी अत्याधुनिक शस्त्र, कैसे करेगी काम!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/10/22
in राष्ट्रीय, समाचार
वायुसेना की नई शाखा ‘दिशा’ संभालेगी अत्याधुनिक शस्त्र, कैसे करेगी काम!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चंडीगढ़ : वायुसेना दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में विशेष एयर शो आयोजित किया गया है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खासतौर से मौजूद हैं। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें सबसे अहम अत्याधुनिक शस्त्रों के रखरखाव के लिए एक नई इकाई ‘दिशा’ का गठन है। इसके गठन से 3400 करोड़ रुपये की बचत होगी।

वायुसेना प्रमुख चौधरी ने एलान किया कि नई ‘वीपन सिस्टम्स ब्रांच’ हमारे पास मौजूद हर तरह की नवीनतम हथियार प्रणाली का रखरखाव करेगी। उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इससे हर साल भारी बचत होगी। उन्होंने कहा कि हमें एकीकरण, युद्ध क्षमता के साझा इस्तेमाल की जरूरत है। तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। परंपरागत हथियारों की ज गह आधुनिक, आसान व तेजी से इस्तेमाल की जा सकने वाली प्रौद्योगिकी अपनाने की जरूत है, क्योंकि पिछले एक साल में जंग के तरीके बदल गए हैं।

आइये जानते हैं वायुसेना प्रमुख चौधरी ने क्या और बड़ी बातें कहीं-

1. 3000 ‘अग्निवीर वायु’ की भर्ती
एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि दिसंबर में 3000 ‘अग्निवीर वायु’ की भर्ती होगी और उनकी आरंभिक ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद के वर्षों में इनकी संख्या बढ़ती जाएगी। अगले साल से हम महिला अग्निवीरों की भर्ती की भी योजना बना रहे हैं।

2. युवाओं को देश सेवा में लाना चुनौती
अग्निपथ योजना के जरिए देश के युवाओं को वायुसेना में भर्ती करना हम सभी के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन इससे बड़ी बात यह है कि यह देश के युवाओं को देश सेवा से जोड़ने का बड़ा अवसर है। प्रत्येक अग्निवीर को वायुसेना में करियर शुरू करने का अवसर देने के लिए हमने अपने प्रशिक्षण के तरीके बदल दिए हैं।

3. आजादी के बाद पहली नई संचालन शाखा
वायुसेना की 90 वीं वर्षगांठ के मौके पर एयर चीफ ने कहा कि केंद्र सरकार ने वायुसेना के अधिकारियों के लिए वीपन सिस्टम्स ब्रांच स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब एक नई संचालन शाखा स्थापित की जा रही है। इस शाखा के गठन से 3400 करोड़ से ज्यादा की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इससे उड़ान के प्रशिक्षण पर खर्च कम होगा।

4, पूर्ववर्तियों की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से गौरवशाली विरासत मिली
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि हमें अपने पूर्ववर्तियों की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से गौरवशाली विरासत मिली है। मुझे इस मौके पर हमारे पूर्व प्रमुखों के योगदान को रेखांकित करने का अधिकार है। अब हम पर वायुसेना को शताब्दी दशक में ले जाने की जिम्मेदारी है।

5. वायुसेना की नई कॉम्बैट ड्रेस
भारतीय वायुसेना के 90 साल पूरे होने के मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जवानों की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म जारी की। जंग के मैदान के लिए यह वर्दी कैमूफ्लाज रंगों में तैयार की गई है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .