Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क में बनेंगे नए पद : धामी

Frontier Desk by Frontier Desk
26/08/25
in देहरादून
ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क में बनेंगे नए पद : धामी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • सीएम ने बॉर्डर एरिया में कड़ी निगरानी के दिए आदेश
  • बढ़ते नशे को रोकने के लिए सीएम ने ली उच्च स्तरीय बैठक

देहरादून। उत्तराखंड में नशे का कारोबार तेजी से फल और फूल रहा है। खासकर युवाओं में नशा करने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने श्ड्रग्स फ्री उत्तराखंडश् अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में प्रदेश में बढ़ते नशे के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को वृहद स्तर पर संचालित किया जाए। ताकि, प्रदेश में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर लगाम लगाया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ निर्देश दिए हैं कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और ज्यादा सशक्त बनाया जाए। जरूरत के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नए पदों का सृजन भी किया जाए। सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’ 1933 का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि, जनता इस पर शिकायत दर्ज करा सकें।

उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत अन्य संबंधित विभाग एक साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता संबंधित कार्यशाला का आयोजन करें। ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर उसके हिसाब से कार्रवाई करने को भी कहा गया है।

सीएम धामी ने साफतौर पर कहा कि बॉर्डर एरिया में सतर्कता बढ़ाई जाए और ये सुनिश्चित किया जाए कि बाहरी राज्यों से ड्रग्स की सप्लाई उत्तराखंड में न हो पाए। ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास भी किए जाएं। इसके अलावा सीएम धामी ने पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ाने और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी उत्तराखंड में खासकर सरकारी कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली चीजे स्वदेशी हो, इसके निर्देश दिए थे। ऐसे में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सीएम धामी ने प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

शहरी विकास विभाग को नोडल विभाग के रूप में काम करने के दिए निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इतना ही नहीं उत्तराखंड में स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए शहरी विकास विभाग को नोडल विभाग के रूप में काम करने के निर्देश दिए गए। ताकि, स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों के रुझान को बढ़ाया जा सके। उत्तराखंड राज्य में 17 फरवरी 2024 को नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई थी।

इस अभियान की मुख्य वजह यही थी कि प्रदेश के युवाओं में लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के साथ ही प्रदेश में बड़ी मात्रा में पकड़े जा रहे नशे की खेत पर लगाम लगाना। इसके साथ ही भारत सरकार ने भी साल 2020 में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत सभी राज्य इस अभियान को अपना रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .