Friday, June 13, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में भी प्रस्ताव पास

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/09/22
in राज्य
कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में भी प्रस्ताव पास

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 22 सितंबर 2022 से शुरू हो जाएगी। पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। राहुल गांधी ने यह कहकर सस्पेंस और बढ़ा दिया कि अध्यक्ष बनना है कि नहीं इसका फैसला उन्होंने कर लिया है लेकिन वो अपना जवाब चुनाव के दौरान ही देंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की ओर से अभी हाल ही में कहा गया कि अध्यक्ष चुनने के लिए व्यापक सहमति बनाई जानी चाहिए।

इन सबके बीच एक बार फिर बड़ी तेजी से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शनिवार राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथों में होनी चाहिए।

राहुल गांधी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को प्रस्ताव पास
राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को प्रस्ताव पास किया है। दरअसल, रविवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस डेलिकेट की एक अहम बैठक हुई। जिसमें यह प्रस्ताव पास किया गया है। इसके बाद जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2 राज्यों में यह प्रस्ताव पास किया गया है। अगर यह प्रस्ताव दूसरे राज्यों से भी आता है तो राहुल जी को इस मामले पर पुनर्विचार करना चाहिए। बताया जा रहा है कि तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की राज्य इकाइयां राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर इसी तरह का प्रस्ताव पारित करने पर चर्चा कर रही हैं। इन राज्यों में भी जल्द प्रस्ताव लाया जा सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन से वोटिंग तक की तारीख जानिए
22 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 24 सितंबर तक नामांकन किया जा सकता है। 30 सितंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। 1 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और अगर जरूरी हुआ तो 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी। कांग्रेस ने अपना नया अध्यक्ष चुनने से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम की रविवार को घोषणा कर दी है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को चुनाव होगा।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की ऑनलाइन बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की ओर से पेश चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई थी। नामांकन पत्रों की जांच 1 अक्टूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र आठ अक्टूबर तक वापस लिये जा सकते हैं। मिस्त्री ने कहा कि एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को चुनाव होगा। मतदान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.