Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

कांवड़ियों के लिए नए नियम, इसके बिना नहीं भर सकेंगे गंगाजल!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/06/23
in उत्तराखंड, हरिद्वार
कांवड़ियों के लिए नए नियम, इसके बिना नहीं भर सकेंगे गंगाजल!

प्रतीकात्मक तस्वीर

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार : उत्तराखंड कांवड़ यात्रा अगले महीने 15 जुलाई से शुरू होने वाली है। यूपी, दिल्ली-NCR, हरियाणा, राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले कांविड़ियों के लिए कांवड़ यात्रा 2023 के लिए इस बार नए नियम लागू किए गए हैं। हरिद्वार हरकी पैड़ी पर गंगा जल लेकर कांवड़िए वापस लौट जाते हैं।

कांवड़ यात्रा हरिद्वार में चार से 15 जुलाई तक होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड के साथ आसपास के सात राज्य भी तैयारी में जुट गए हैं। इस बार बिना आईडी के कांवड़ यात्रियों को उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 12 फीट से ज्यादा ऊंची कांवड़ नहीं लाने दी जाएगी। डीजे पर प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन आवाज को नियंत्रित रखा जाएगा।

कांवड़ यात्रा में इस बार साढ़े तीन से चार करोड़ कांवड़ियों के आने का अनुमान है। ऐसे में कानून व्यवस्था, यातायात सहित तमाम तरह की दिक्कतों को देखते कांवड़ क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन और 130 सेक्टर में बांटा गया है। इसकी व्यवस्था में लगे नोडल अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे।

उत्तराखंड से सटे अंतरराज्यीय बैरियरों पर संयुक्त पुलिस चेकिंग, सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले संदेशों की निगरानी रखने आदि के संबंध में सहयोग की अपील की। बताया गया कि कांवड़ यात्रा रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात की जाएगी।

क्यूआर कोड स्कैन से मिलेगी जानकारी

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार पुलिस ने क्यूआर कोड जारी किया है। मोबाइल पर इसे स्कैन करने पर वाहन पार्किंग, रूट डायवर्जन, खोया-पाया सेल सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। संपूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र 333 सीसीटीवी कैमरों से कवर है, जिसमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हैं। घाटों पर जल पुलिस की तैनाती सहित थाना स्तर पर सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा में पार्किंग की नहीं होगी दिक्कत

कांवड़ मेले में इस बार पार्किंग की दिक्कत नहीं होगी। कांवड़ में पहली बार भारत माता मंदिर मार्ग और चमगादड़ टापू में भी वाहन पार्क होंगे। मेलाधिकारी कार्यालय की ओर से पांच पार्किंगों का टेंडर जारी कर दिया है। मेले के दौरान शहर के अंदर पार्किंग को लेकर दिक्कतें होती थीं। इस बार जिलाधिकारी के आदेश पर नई पार्किंग बनाई गई है।

बैरागी कैंप पार्किंग, चंडी घाट, लालजीवाला पार्किंग का एक महीने के लिए टेंडर निकाला गया। भारत माता मंदिर और चमगादड टापू पार्किंग का टेंडर एक साल के लिए निकाला गया है। इससे पहले रोड़ीबेल वाला पार्किंग को 1.75 करोड़ में दिया गया है। उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि माता मंदिर मार्ग और चमगादड़ टापू की पार्किंग एक साल के लिए दी जा रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .