Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के लिए भारी रहेगा अगले 24 घंटे, इन 7 जिलों में बारिश मचाएगी भारी तबाही

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
12/06/21
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के लिए भारी रहेगा अगले 24 घंटे, इन 7 जिलों में बारिश मचाएगी भारी तबाही

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l उत्तराखंड में बुधवार रात से बारिश का दौर जारी है। प्री मानसून की पहली ही बारिश ने गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक तबाही मचा दी है। मलबा आने से जगह-जगह सड़कें बंद है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक और डराने वाली सूचना दी है।

विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड में मानूसन 15 से 20 जून के बीच पहुंच सकता है। इसका मतलब ये है कि आपदा प्रबंधन विभाग को बारिश के चलते पैदा होने वाले हालात से निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। अभी मानसून आया नहीं है, लेकिन प्री मानसून की बारिश पहाड़ से लेकर मैदान तक तबाही मचा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रहने वाले लोग संभलकर रहें।

आपको बता दें कि मौसम विभाग की पहले की रिपोर्ट में 22 से 27 जून के बीच राज्य में मानसून आने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब मानसून उत्तराखंड में अनुमानित समय से कुछ पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि 15 से 20 जून के बीच मानसून के उत्तराखंड पहुंचने का अनुमान है। मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे मुश्किल भरे रहेंगे।

मौसम विज्ञानियों ने देहरादून समेत सात जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर और टिहरी में भारी बारिश हो सकती है। रविवार को भी मौसम खराब रहेगा। 16 जून तक बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने भूस्खलन और नदी-नालों में उफान की चेतावनी भी जारी की है, इसलिए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें। यात्रा करते वक्त सावधान रहें और नदी-नालों से दूरी बनाए रखें।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .