Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

रोड बनाने आरक्षित वन भूमि में अवैध पेड़ कटाई पर NGT सख्त, बनी कमेटी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/09/21
in उत्तराखंड, समाचार
रोड बनाने आरक्षित वन भूमि में अवैध पेड़ कटाई पर NGT सख्त, बनी कमेटी

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल l नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अल्मोड़ा के द्वाराहाट में आरक्षित वन भूमि से अवैध तरीके से पेड़ काटने, बिना मंजूरी के सड़क बनाने तथा मलबा फेंकने के मामले गंभीर रुख दिखाया है। मामले में वन विभाग के अफसर-कर्मचारियों को महज चार्जशीट थमाकर दूसरे कार्यालय में अटैच करने व लोनिवि के अधिशासी अभियंता पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई को दिखावटी करार दिया है। साथ ही इस मामले को वन अधिनियम का गंभीर उल्लंघन मानते हुए वन विभाग व लोनिवि के इंजीनियरों पर अपराधिक कार्रवाई करने तथा जुर्माने की राशि की वसूली करने के आदेश पारित किए हैं। मुख्य सचिव से तीन माह में इन आदेशों के अनुपालन से संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्रान्तर्गत कोटिला-गेवाड़-सुरईखेत सड़क निर्माणाधीन है। इस सड़क के लिए वन अधिनियम के अंतर्गत 3.8 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि का हस्तांतरण किया गया। आरोप है कि 400 मीटर आरक्षित वन भूमि पर सड़क की स्वीकृति के सापेक्ष 630 मीटर सड़क काट दी गई। यहां 232 पेड़ अवैध तरीके से काटने के साथ ही आरक्षित वन भूमि पर ही डंपिंग जोन बना दिया। अल्मोड़ा निवासी जगदीश चंद्र पांडे ने पिछले साल इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपना प्रत्यावेदन सक्षम अधिकारी को देने व विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश देकर याचिका निस्तारित कर दी। जब प्रत्यावेदन देने के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो जगदीश ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की।

एनजीटी के निर्देश पर बनी कमेटी

एनजीटी के निर्देश पर प्रमुख वन संरक्षक की अध्यक्षता में बनी कमेटी से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया था। कमेटी की जांच में सामने आया कि आरक्षित वन क्षेत्र में 399 पेड़ काटे गए और स्वीकृति से अधिक वन भूमि में सड़क काटी गई। कमेटी की संस्तुति पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता रानीखेत पर 15,16,854 रूपये जुर्माना लगाया था। साथ ही तत्कालीन वन क्षेत्राधिकारी नवीन टम्टा, फोरेस्ट गार्ड दिनेश भट्ट व बीट कर्मचारी चंद्रशेखर त्रिपाठी को हटाते हुए कार्यालयों में अटैच कर दिया गया। कमेटी ने यह रिपोर्ट एनजीटी में दाखिल की। पांच अगस्त को एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस आदर्श गोयल, न्यायिक सदस्य जस्टिस सुधीर अग्रवाल व जस्टिस बृजेश सेठी, विशेषज्ञ सदस्य डा। नागेंद्र नंदा की संयुक्त पीठ ने लोनिवि सचिव को इस मामले में आपराधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर नियत की है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .