नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम यूएपीए मामले में ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (एपीएचसी) के कार्यालय को कुर्क करने के लिए श्रीनगर के राजबाग पहुंची है। सूत्रों ने दावा किया कि एनआईए इस जांच के तहत हुर्रियत कांफ्रेंस के कार्यालय को सील कर सकती है।
हुर्रियत कांफ्रेंस 26 अलगाववादी संगठनों का एक समूह है। इसका गठन 1993 में किया गया था। सरकार द्वारा अलगाववादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अगस्त 2019 से हुर्रियत कांफ्रेंस का राजबाग स्थित कार्यालय बंद है।
