Wednesday, May 14, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home बिहार

नीतीश फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे, चिराग ने किया दावा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/03/25
in बिहार, राजनीति, राज्य
नीतीश फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे, चिराग ने किया दावा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पटना: नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे। यह दावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को किया। इस साल के अंत में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। चिराग ने दावा किया कि साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ‘‘फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।’’ पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने का स्वागत करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के इस दावे की आलोचना की कि उन्हें (निशांत को राजनीति में आने से) रोकने के लिए साजिश रची जा रही है।

निशांत राजनीति में आते हैं तो स्वागत करूंगा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने कहा, ‘‘यदि निशांत राजनीति में आना चाहते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा। लेकिन यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा। जहां तक ​​तेजस्वी यादव का सवाल है, उन्हें यह समझना चाहिए कि विधानसभा में विपक्ष का नेता होने के नाते उन्हें जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ साजिश का इतना यकीन है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने के बजाय नीतीश कुमार से मिलना चाहिए और जो भी जानकारी उनके पास है, उसे साझा करना चाहिए।’’

वे दूसरों पर एक उंगली उठाएंगे तो…

हाजीपुर के सांसद ने 74 साल के हो चुके कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और कहा, ‘‘राजग उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने और जीतने के लिए उत्सुक है। चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री के रूप में वापस आएंगे।’’ पासवान से यह भी पूछा गया कि यादव ने बिहार में 20 साल पुराने राजग शासन की तुलना ‘‘एक पुरानी खटारा कार से की है जिसे बदलने की जरूरत है’’ और राजद ने आरोप लगाया है कि राज्य में हाल में शामिल किए गए कुछ मंत्रियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

पासवान ने कहा, ‘‘उन्हें याद रखना चाहिए कि यदि वे दूसरों पर एक उंगली उठाएंगे, तो खुद उनकी ओर तीन उंगलियां होंगी। यदि वे पिछले 20 सालों के बारे में बात करना शुरू करेंगे, तो लोगों को बिहार में उनके 15 साल के शासन को याद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जब राज्य अराजकता के लिए कुख्यात हो गया था। और उन्हें कभी भी आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में शिकायत नहीं करनी चाहिए। क्या उन्हें हाल ही में तलब नहीं किया गया है?’’

उनका इशारा हाल में दिल्ली की एक अदालत द्वारा यादव के पिता एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, बड़े भाई तेज प्रताप यादव और बहन हेमा को जारी निर्देश की ओर था, जिसमें उन्हें नौकरी के बदले जमीन घोटाले के सिलसिले में पेश होने को कहा गया है। पासवान ने यह भी दावा किया कि राजद और उसकी पुरानी सहयोगी कांग्रेस के बीच चीजें सुचारू नहीं रहने वाली हैं, जो अब तक क्षेत्रीय पार्टी के सामने झुकती रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस द्वारा हाल में बिहार के लिए नियुक्त प्रभारी ने इसके संकेत दे दिए हैं।’’ बिहार के लिए कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने पिछले कुछ सप्ताह में दो बार राज्य का दौरा किया है और संगठन में नयी जान फूंकने और गुटबाजी को समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.