Sunday, March 15, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

मुझे किसी भी प्रकार का दबाव कमजोर नहीं कर सकता : डा. हरक सिंह

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
31/08/23
in देहरादून
मुझे किसी भी प्रकार का दबाव कमजोर नहीं कर सकता : डा. हरक सिंह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

विजिलेंस की कार्रवाई के बाद विपक्षियों पर बरसे पूर्व मंत्री
बोले मेरी किस्मत में जनता की सेवा करना लिखा होगा तो कोई रोक नहीं सकता

देहरादून। हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हरक सिंह रावत के लिए अब कांग्रेस से टिकट लेना उतना आसान नहीं होगा। इस सीट पर हरीश रावत से प्रतिद्वंद्विता और अब विजिलेंस की छापेमारी के चलते हरक सिंह रावत की लोकसभा सीट को लेकर मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

हालांकि, हरक सिंह रावत ने भी पार्टी में अपने विरोधियों के सपने साकार न होने का संदेश दे दिया है। गौर हो कि एक दिन पहले ही पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के प्रतिष्ठानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की कार्रवाई की है।

दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उधर, इसी सीट से पूर्व मुुख्यमंत्री हरीश रावत भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी के भीतर सीधे तौर से हरक सिंह रावत की इस इच्छा के खिलाफ हरीश रावत खड़े होते दिखाई दे रहे हैं।

विजिलेंस की कार्रवाई के बाद हरक सिंह रावत ने प्रतिक्रिया दी है। इस छापेमारी के पीछे अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों के शामिल होने की आशंका को लेकर जब हरक से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस बात को नहीं जानते, लेकिन वो इतना जरूर कहेंगे कि जो भी यह सपना देख रहा है, उसका सपना साकार नहीं होगा।

बातचीत के दौरान हरक सिंह रावत ने अपने भविष्य की राजनीति को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कोई भी उनकी राजनीति क्या खत्म करेगा, क्योंकि सांसद बनने के लिए लोग तरसते हैं, लेकिन वो 6 बार विधायक चुनकर विधानसभा जा चुके हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने 9 बार मंत्री के स्टेटस या मंत्री पद पर भी काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जितना सम्मान चाहिए था, उतना मिल चुका है। हरक सिंह रावत ने आगे कहा कि अब भविष्य में यदि उनके भाग्य में लोगों की सेवा करना लिखा होगा तो वो इसी भाव से राजनीति करते रहेंगे।

खुद को साबित करना काफी मुश्किल होगा : Harak Singh Rawat

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, उन्हें जितना छेड़ा जाएगा, वो उतने ही मजबूत होकर निकल कर आएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, ये मेरे दुश्मनों का दुर्भाग्य है कि वो मुझे उस जगह पर छेड़ते हैं, जहां मैं मजबूत होता हूं।

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले विजिलेंस की छापेमारी के बाद अब हरक सिंह रावत के लिए हरिद्वार लोकसभा सीट पर खुद को साबित करना काफी मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, कॉर्बेट नेशनल पार्क में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जिस तरह विजिलेंस ने उनकी घेराबंदी की है, उसके बाद उन्हें जनता के बीच जाकर इस मामले पर भी सफाई देनी होगी।

उधर, हरीश रावत हरिद्वार लोकसभा सीट पर उनके लिए मुसीबत बने हुए हैं। गौर हो कि बीती रोज यानी 30 अगस्त को उत्तराखंड के दिग्गज नेता और पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज और एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की कार्रवाई की थी।

इस छापेमारी में दो सरकारी जनरेटर बरामद किए गए थे। बताया जा रहा है कि मामला कॉर्बेट नेशनल पार्क में अवैध निर्माण और पेड़ों के कटान से जुड़ा है। इस प्रकरण में विजिलेंस पहले ही जांच कर रही थी। ऐसे में अब पहली बार विजिलेंस की टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की चौखट तक पहुंची है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .