Thursday, March 19, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

कोई भी देश हमें आंख दिखाने की हिम्मत न करे, इसलिए बना रहे ब्रह्मोस : राजनाथ सिंह

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/12/21
in राष्ट्रीय, समाचार
कोई भी देश हमें आंख दिखाने की हिम्मत न करे, इसलिए बना रहे ब्रह्मोस : राजनाथ सिंह

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ l लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और डीआरडीओ की लैब का शिलान्यासरक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी हुए शामिल
यूपी की राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी व परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डीआरडीओ प्रदर्शनी भी आयोजित की गई.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम ब्रह्मोस मिसाइल किसी पर हमला करने के लिए नहीं बना रहे हैं, बल्कि हम इसलिए बना रहे हैं, ताकि दुनिया का कोई भी देश हमें आंख दिखाने की हिम्मत न कर सके. उन्होंने कहा कि हम आंख दिखाने वाले को जवाब देने में सक्षम हैं.

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश जिसे हमने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नहीं दो बार स्ट्राइक करके ये संदेश दे दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो हम इस पार ही नहीं, उस पार भी जाकर मार सकते हैं. भारत के पास परमाणु प्रतिरोधक क्षमता होनी चाहिए, ताकि दुनिया का कोई भी देश हम पर हमला न कर सके और हमने यह दिखाया है. रक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यहां डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड टेस्ट सेंटर और ब्रह्मोस मैन्युफैक्चरिंग सेंटर की आधारशिला रखी.

उन्होंने कहा कि कोई सोच सकता था कि हाइवे बनेंगे, आज 4 एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि क्या करें मैं दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं, लेकिन नीचे 15 पैसे पहुंचते हैं. लेकिन आज प्रधानमंत्री ने करके दिखा दिया कि दिल्ली के 100 पैसे सीधे कैसे पहुंचते हैं.

‘इस समय अपराधियों की नहीं, बुलडोज़र वालों की बल्ले-बल्ले’

रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य की पहली जरूरत होती है चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था. पहले क्या होता था, ये किसी से नहीं छिपा है. आज सीना ठोंक कर कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में होती है. मुख्यमंत्री माफिया को नहीं बख्शते, इस समय अपराधियों की नहीं, बुलडोज़र वालों की बल्ले-बल्ले है. इसी का परिणाम है कि भारत के ही नहीं, दुनिया के इन्वेस्टर भारत आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश आ रहे हैं.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .