उत्तरकाशी में तेली की पूर्ति नही, गाड़ी की छत्त पर तेल लेकर आए श्रद्धालु?

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी । उत्तरकाशी चारधाम यात्रा शुरू हुए अभी आठ दिन ही हुए हैं और व्यवस्था बनाने में पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे हैं। आलम ये है कि पेट्रोल पंप पर ईंधन की नियमित आपूर्ति के बावजूद यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ईंधन भरवाने के लिए पहुंचे यात्रियों में नोंक झोंक हो रही है जबकि इस पंप से शहर पुलिस चौकी मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। यात्रा के सफल संचालन के लिए बनाई गई 40 अधिकारियों की जंबो टीम भी कहीं नजर नहीं आ रही है। यातयात कर्मचारी अपनी गाड़ी से ही व्यवस्था लाउडस्पीकर द्वारा बनाने का प्रयास कर रहे है।

वही यात्रा पर आये श्रद्धालु अपनी समस्या को लेकर शिकायत कर रहे हैं ये मुख्य बाजार का पेट्रोल पंप है और इसके पास दो गाड़ी खड़ी होने की जगह नही है, न इसके पास कर्मचारी है। एक आदमी तेल भर रहा है, वही आदमी तेल के पैसे भी ले रहा है। गणेशपुर स्थित दूसरे पेट्रोल पंप पे भी तेली की पूर्ति नही हो पा रही है जिससे यात्रियों के बीच उत्तरकाशी में यात्रा व्यवस्था की पोल खुलते हुए नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *