Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कांग्रेस के कई प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

Frontier Desk by Frontier Desk
02/01/25
in देहरादून
कांग्रेस के कई प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

नामांकन खारिज होने पर हंगामा करते कांग्रेसी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

विपक्ष ने लगाया सत्ता के दुरूपयोग का आरोप

देहरादून। निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने को लेकर पार्टी के नेताओं में रोष है। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा देहरादून में वार्ड 49 के इलियास अंसारी और उनके पुत्र वसीम अंसारी का नामांकन खारिज कर दिया गया है। इसी तरह हरबर्टपुर मे कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया।

हरिद्वार जिले के मंगलौर नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्लाम का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल भाजपा सरकार के साथ मिलकर बिहार और उत्तर प्रदेश की पॉलिटिकल संस्कृति को ला रही है। बीते रोज दून नगर पालिका परिषद और निगम में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कराने के लिए भाजपा विधायक खुद भारी भीड़ लेकर अधिकारियों के कक्ष में घुस गए।

नामांकन रद्द करने को लेकर आरओ को धमकाने लगे। धस्माना का आरोप है कि भाजपा विधायक ने बगैर किसी तथ्य के कांग्रेस पार्टी के चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। विधायक एक नामांकन रद्द करने में तो सफल हो गए, लेकिन तीन नामांकन रद्द कराने में वह सफल नहीं हो पाए।

उन्होंने कहा भाजपा निकाय चुनाव से घबरा गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द करवा रही है। उन्होंने कहा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं आएंगे। पहले तो यह सोचकर चुनाव कराने में देरी की गई, लेकिन अब जबकि पूरे राज्य में चुनाव हो रहे तो इससे भाजपा घबरा गई है।

धस्माना ने कहा पूरे राज्य में निकायों के लिए कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र दाखिल करेगी। जितने भी पर्चे खारिज किए गए हैं उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी न्यायालय की शरण में जाएगी। इसके अलावा जो कृत्य भाजपा ने किया है उसका पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर करने जा रही है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .